{"_id":"0942ab0f43dbbfef3fd9c8978d691fa8","slug":"world-trade-fare-centre-established-in-mohali-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शहरों में बनेगा कुछ ऐसा जहां बरसेगा पैसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शहरों में बनेगा कुछ ऐसा जहां बरसेगा पैसा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Oct 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली और अमृतसर में ट्रेड फेयर सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह घोषणा उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को यहां सिविल सचिवालय में 9 से 10 दिसंबर तक मोहाली मे होने वाले ग्लोबल प्रोग्रेसिव इन्वेस्टमेंट समिट की जानकारी देते हुए की।
विज्ञापन
सिविल सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से तैयार है लिहाजा अब निवेश का लक्ष्य प्राप्त करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
निवेश आकर्षित करने के लिए ग्लोबल प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट मोहाली में आयोजित किया जाएगा।
इसमे देश विदेश की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें कंपनियां और उनके सीईओ व प्रेसिडेंट के अलावा कई देशों केराजदूत भी हिस्सा लेंगे। इस समिट में पंजाब अपनी नई निवेश नीति को कंपनियों के सामने रखेगा।
विज्ञापन
बंगलूरू दौरे के समय इंफोसिस और बायोकॉन के प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात के बाद अब दोनों कंपनियां जल्द ही अपना प्रतिनिधिमंडल पंजाब भेज रही हैं।
वहीं टाटा के चेयरमैन साइरस मिस्त्री शनिवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव राकेश सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही ताइवान के दौरे पर जा रहा है ताकि वहां की कंपनियों को प्रोत्साहित किया जा सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। ताइवान और कोरिया को पंजाब में निवेश की पेशकश की गई है। पंजाब में जमीन की कमी नहीं है लिहाजा निवेशकों को दिक्कत नहीं होगी।
बठिंडा रिफाइनरी के प्रमुख लक्ष्मी मित्तल इन प्रोजेक्ट का पचास फीसदी विस्तार करने की तैयारी कर रहे हैं। नई औद्योगिक नीति से जुड़े सवाल पर बादल ने कहा कि जल्द ही इसका नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा।
दिल्ली विस चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेगा शिअद
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से जुड़े सवाल पर सुखबीर ने कहा कि उनकी पार्टी शिअद दिल्ली में भाजपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी।
सीटों के तालमेल या उम्मीदवारों केसवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।