{"_id":"e84e80b5d446d657594de8fe068e9a2e","slug":"woman-murdered-bodies-dumped-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया
अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 27 Sep 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाघापुराना की चौकी नत्थूवाला गरबी के नजदीक खेत में एक महिला का शव मिला है। महिला की हत्या कर शव फेंका गया है।
मृतका की पहचान बाघापुराना निवासी दौलती पत्नी रमेश कुमार के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद मृतका के पति रमेश कुमार के बयान पर अज्ञात कातिलों पर धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नत्थूवाला गरबी के नजदीक के ही एक खेतों में एक महिला का शव पड़ा मिला। इसके गले में चुन्नी बंधी हुई थीं। इस पर खेत के मालिक ने इसकी सूचना तुरंत चौकी नत्थूवाला गरबी को दी।
चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने इसकी सूचना डीएसपी बाघापुराना और थाना बाघापुराना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी सतनाम सिंह, थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर से मिले पर्स, पहचान कार्ड और एटीएम कार्ड से मृतका की पहचान बाघापुराना निवासी दौलती के रूप में की। इस पर उसके बेटे शिव कुमार और दामाद अमनदीप को बुलाकर उसकी पहचान करवाई है।