फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   woman killed her daughter in law

सास से नहीं थी आस, उठा लेगी ऐसा कदम

Thu, 05 Sep 2013 02:03 AM IST
अबोहर (फिरोजपुर)/ब्यूरो
अबोहर (फिरोजपुर)/ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
woman killed her daughter in law

कपड़े धो रही बहू को सास ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। हादसे में कुछ देर पहले दोनों में वॉक युद्ध हुआ था। यह घटना अबोहर से 40 किलोमीटर दूर राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भरपालसर में हुई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि दोपहर को किसी ने थाने की सूचना दी कि गांव में एक महिला ने अपनी बहू की हत्या कर दी है। मौके पर जाकर जांच की गई।

मृतका शुभकंवर (35) के पति कुलदीप उर्फ राजवीर सिंह राजपूत को बुलाया गया, जो उस समय स्कूल में पढ़ाने गया हुआ था।

राजलदेसर थाना क्षेत्र के ही गांव राजियासर के निवासी निहाल सिंह की पुत्री शुभकंवर का विवाह 13 वर्ष पहले कुलदीप से हुआ था।

दोनों के दो बच्चे भी हैं। यह परिवार पहले बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रहते थे। कुछ समय पहले यह परिवार बच्चों को लेकर गांव में आ गया और यहीं रहने लगा। यहां भी दोनों निजी स्कूल में पढ़ाने लगे।
विज्ञापन


बुधवार को शुभकंवर की बेटी की तबीयत ठीक न होने के कारण उसने स्कूल से छुट्टी ले ली। सुबह लगभग 10 बजे बहू और सास ही घर पर थे।

कुलदीप सुबह चला गया था। शुभकंवर की अपनी सास पार्वती के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इससे गुस्से में आकर पार्वती ने शुभकंवर की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या में उसके पति कुलदीप को भी शामिल बताया। पुलिस ने पार्वती और कुलदीप पर धारा 302 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed