फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman Found Dead in suspicious circumstances in Abohar

Abohar: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया आरोप

Thu, 23 Feb 2023 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 02:17 PM IST
सार

मृतका संध्या (22) के पिता मांगीराम और भाई हरमन ने बताया कि छह माह पहले उन्होंने संध्या की शादी ढाणी शफी निवासी सतपाल के साथ की थी लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति लगातार उसे दहेज में बाईक लाने के लिए परेशान कर रहा था। इसी के चलते वह उनकी बेटी से अक्सर मारपीट भी करता था। 

विज्ञापन
Woman Found Dead in suspicious circumstances in Abohar
मृतका संध्या और जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मूल रूप से गांव खाटवां निवासी और अबोहर की ढाणी शफी में विवाहित एक महिला की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मृतका के शव को सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने उसके पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

    
सरकारी अस्पताल में मौजूद मृतका संध्या (22) के पिता मांगीराम और भाई हरमन ने बताया कि छह माह पहले उन्होंने संध्या की शादी ढाणी शफी निवासी सतपाल के साथ की थी लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति लगातार उसे दहेज में बाईक लाने के लिए परेशान कर रहा था। इसी के चलते वह उनकी बेटी से अक्सर मारपीट भी करता था। 
विज्ञापन


मांगीराम ने बताया कि बुधवार रात भी उनकी बेटी ने करीब 10 बजे उन्हें फोन करके बताया कि उसके पति ने उसे बुरी तरह से पीटा है। जिसके बाद उनकी बात नहीं हुई। सुबह 5 बजे संध्या के पति ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी ने स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने आरोप लगाया कि संध्या के पति, सास और ससुर ने ही दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतका के पति सतपाल ने बताया कि रात करीब साढे़ तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी के मुंह से झाग निकल रही थी और वह बिल्कुल बेसुध थी। उसने तुरंत अपने परिजनों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उसने इस बात की सूचना अपने ससुरालियों को दी। थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयानों पर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed