फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman Commit Suicide in Muktsar

Muktsar News: पति के प्रेम संबंधों से दुखी विवाहिता ने दी जान, पिता ने लगाया ये आरोप

Thu, 18 May 2023 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 May 2023 02:58 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दामाद स्वर्ण सिंह के फलियांवाली निवासी विवाहित महिला शिमला रानी पत्नी परमजीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे। उसका दामाद, उसकी प्रेमिका और प्रेमिका का पति अकसर ही उसकी बेटी कुलविंदर कौर को घर से बाहर निकालने के लिए परेशान किया करते थे।

विज्ञापन
Woman Commit Suicide in Muktsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुक्तसर में विवाहित महिला ने पति के संबंधों से दुखी होकर जहरीली दवा निगल जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में थाना कबरवाला की पुलिस ने पति, उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना कबरवाला पुलिस को दी शिकायत में फिरोजपुर के भोडीपुर वकीलां वाली बस्ती निवासी ठम्मन सिंह पुत्र गद्दड़ सिंह ने बताया कि उसकी बेटी कुलविंदर कौर की शादी गांव कटियांवाली निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दामाद स्वर्ण सिंह के फलियांवाली निवासी विवाहित महिला शिमला रानी पत्नी परमजीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे। उसका दामाद, उसकी प्रेमिका और प्रेमिका का पति अकसर ही उसकी बेटी कुलविंदर कौर को घर से बाहर निकालने के लिए परेशान किया करते थे। यह बात उसकी बेटी ने कई बार उसे बताई । कुछ दिन पहले उसकी बेटी ने उसे फोन कर बताया कि उक्त लोगों से तंग आकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही है जिसके बाद बेटी कुलविंदर कौर ने जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई महिंदर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर उसके पति स्वर्ण सिंह, पति की प्रेमिका शिमला रानी और उसके पति परमजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed