{"_id":"62555568085a4219bd69afab","slug":"watch-of-bollywood-singer-himesh-reshammiya-to-be-auctioned-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराशा: फरीदकोट में नीलाम होगी बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया की कीमती घड़ी, नवप्रीत कौर को लांच करने के लिए पेशगी के तौर पर दी थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराशा: फरीदकोट में नीलाम होगी बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया की कीमती घड़ी, नवप्रीत कौर को लांच करने के लिए पेशगी के तौर पर दी थी
Tue, 12 Apr 2022 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
राजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
राजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:03 PM IST
सार
गुरदीप सिंह ने कहा कि नवप्रीत कौर पिछले कुछ दिनों से लीवर के इन्फेक्शन के कारण सख्त बीमार है और उसका बठिंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब भी उन्हें इलाज के लिए और पैसे की जरूरत है।
विज्ञापन
फरीदकोट में नवप्रीत कौर को हिमेश रेशमिया ने दी थी घड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
साल 2017 में जी टीवी चैनल की तरफ से आयोजित सारेगामापा लिटिल चैंप कार्यक्रम में फरीदकोट जिले के गांव बिशनंदी की नवप्रीत कौर ने हिस्सा लिया था। नवप्रीत की गायकी से प्रभावित होकर बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया ने उसे लांच करने के लिए पेशगी के तौर पर एक कीमती घड़ी दी थी। अब नवप्रीत के परिवार ने उस कीमती घड़ी को नीलाम करने की तैयारी कर ली है। परिवार नीलामी से मिलने वाले पैसे से नवप्रीत की जान बचाएगा। नवप्रीत के परिवार के अनुसार हिमेश रेशमिया ने अपना वादा नहीं निभाया और उनकी घड़ी आज भी उनके पास वैसे ही पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवप्रीत कौर के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि 2017 में उनकी बेटी ने महज 10 साल की आयु में सारेगामापा कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई थी। उस कार्यक्रम के जज हिमेश रेशमिया ने नवप्रीत कौर की गायकी की सराहना की थी। नवप्रीत को गायकी में लांच करने का वादा करके पेशगी के तौर पर अपने हाथ से कीमती घड़ी उतार कर उन्हें सौंपी थी। उसके बाद हिमेश रेशमिया ने कभी उनसे संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
गुरदीप सिंह ने कहा कि नवप्रीत कौर पिछले कुछ दिनों से लीवर के इन्फेक्शन के कारण सख्त बीमार है और उसका बठिंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके परिवार के पास जितनी भी जमापूंजी थी, उसके इलाज पर खर्च कर चुके है लेकिन अब भी उन्हें इलाज के लिए और पैसे की जरूरत है। ऐसे में उन्होंने हिमेश रेशमिया से मिली घड़ी को नीलाम करने का फैसला किया है ताकि नवप्रीत कौर का अच्छा इलाज हो सके।