{"_id":"63806f842e5d00121c57ea1d","slug":"vigilance-summons-former-punjab-deputy-cm-op-soni","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को विजिलेंस ने किया तलब, आय से अधिक संपत्ति का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को विजिलेंस ने किया तलब, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
Fri, 25 Nov 2022 01:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 01:02 PM IST
सार
साल 2007 से लेकर 2022 तक संपत्ति में जो इजाफा हुआ है, उसका ब्यौरा मांगा गया है। बड़ी वृद्धि होने के मामले में ब्यूरो ने सोनी को नोटिस जारी किया गया है। सोनी आज ब्यूरो के सामने पेश हो सकते हैं।
विज्ञापन
ओपी सोनी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के सीनियर नेता व पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को तलब कर संपत्ति का ब्योरा मांगा है। सोनी की संपत्ति में साल 2007 से लेकर 2022 के बीच संपत्ति में बड़ी वृद्धि होने के मामले में ब्यूरो ने सोनी को नोटिस जारी करते हुए जांच में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
ब्यूरो के एसएसपी वरिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत के बाद उन्हें सम्मन किया गया है। वहीं ओपी सोनी ने मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं होने की बात मीडिया से कही है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह यह जानकारी मिलने पर जहां मीडिया में यह बात चर्चा का विषय बन गई, वहीं दूसरी तरफ उद्योगिक और राजनीतिक घरानों में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कोविडकाल में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सोनी का नाम सेनिटाइजर घोटाले में सामने आया था। तब मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित की गई थी। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें मामले में क्लीन चिट दे दी थी। तब विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी संदेह जताया जा रहा है कि विगत में कांग्रेस सरकार के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस को लीज पर दिए जाने में भी घोटाला होने की बात सामने आई थी। विजिलेंस ब्यूरो घोटालों को लेकर काफी सख्त है और मामले में जांच लगभग मुकम्मल हो चुकी है। बताया तो यह भी रहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
ब्यूरो के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि पूर्व सीएम सोनी को आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई एक शिकायत के बाद शनिवार को मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। वहीं दूसरी तरफ सोनी ने मीडिया में दावा किया कि उन्होंने हमेशा अपना काम ईमानदारी से किया है और कानून पर हमेशा विश्वास किया है।