फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Vigilance caught Inspector and Patwari taking bribe in Punjab

भ्रष्टाचार पर शिंकजा: पटियाला में पनसप इंस्पेक्टर, पूर्व सरपंच और फिरोजपुर में पटवारी को विजिलेंस ने पकड़ा

Wed, 05 Oct 2022 12:18 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

फिरोजपुर में विजिलेंस टीम ने जमीन नामांतरण करने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। 50 हजार रुपये मांग रहा था। 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। पीड़ित ने विजिलेंस को ऑनलाइन शिकायत दी थी। थाना विजिलेंस टीम ने मंगलवार को फिरोजपुर विजिलेंस थाना में पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Vigilance caught Inspector and Patwari taking bribe in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला में तैनात पनसप के इंस्पेक्टर रमन गौड़ को 25000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक आढ़ती से उसके बिल क्लीयर करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। इस मामले में आरोपी के साथ एक अन्य पनसप का इंस्पेक्टर पुखराज सिंगला भी शामिल था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


विजिलेंस टीम को तलाशी के दौरान आरोपी रमन गौड़ के पास से 3.40 लाख रुपये की रकम भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पटियाला के विजिलेंस थाने में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस के थाना पटियाला में दर्ज एफआईआर नंबर 25/21 की पड़ताल के दौरान बरनाला में तैनात पनसप के इंस्पेक्टर रमन गौड़ को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसने पनसप के एक अन्य इंस्पेक्टर पुखराज सिंगला के साथ मिलकर एक आढ़ती से उसके बिलों की अदायगी करने के लिए 25000 रुपये की रिश्वत ली थी। मामले में पुखराज सिंगला पहले से ही गिरफ्तार है। इस मामले में और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंचायती फंडों में गबन के आरोप में पूर्व सरपंच काबू
एक अन्य मामले में विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज ने पटियाला के गांव अजनौदा खुर्द की पूर्व सरपंच सुखविंदर कौर को उसके कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत के फंडों में 5.70 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा
फिरोजपुर में विजिलेंस टीम ने जमीन नामांतरण करने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। 50 हजार रुपये मांग रहा था। 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। पीड़ित ने विजिलेंस को ऑनलाइन शिकायत दी थी। थाना विजिलेंस टीम ने मंगलवार को फिरोजपुर विजिलेंस थाना में पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 


विजिलेंस विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें पीड़ित जगतार सिंह निवासी गांव लंगेआना ने शिकायत दी थी कि हलका पल्ला मेघा का पटवारी अमरीक सिंह जमीन नामांतरण करने की एवज में उससे 50 हजार रुपये मांग रहा है। जबकि सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ है। आज जैसे ही जगतार 10 हजार पटवारी को देने पहुंचा तभी विजिलेंस टीम ने पटवारी को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed