{"_id":"66abb08a2775dda9aa04db8c","slug":"vigilance-arrested-ludhiana-woman-acp-nirdosh-kaur-and-her-reader-taking-bribe-of-rs-30-thousand-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में घूसखोर महिला ACP गिरफ्तार: बठिंडा निवासी से ली जा रही थी 30 हजार रिश्वत, रीडर भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में घूसखोर महिला ACP गिरफ्तार: बठिंडा निवासी से ली जा रही थी 30 हजार रिश्वत, रीडर भी काबू
Thu, 01 Aug 2024 09:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:28 PM IST
सार
लुधियाना सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निर्दोष कौर को विजिलेंस ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीपी के साथ उसके रिडर को भी पकड़ा है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
महिला एसीपी को रिश्वत लेते पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान गुरुवार को लुधियाना की महिला सेल की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निर्दोष कौर और उनके रीडर बेअंत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले के गांव गौधा निवासी प्रीतपाल कुमार की शिकायत के आधार पर दोनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि पांच साल पहले उसके मामा अश्वनी कुमार की लुधियाना की एक लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए और उसकी पत्नी ने महिला सेल लुधियाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
शिकायत की जांच के दौरान उपरोक्त आरोपी रीडर बेअंत सिंह ने उसे महिला एसीपी से मिलवाया था। रीडर ने शिकायतकर्ता से कहा कि अगर वह अश्वनी कुमार के खिलाफ शिकायत लेना चाहता है तो उसे एक लाख रुपये की रिश्वत देनी होगी। बाद में डील 60 हजार रुपये में फाइनल हुई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने 29 जुलाई को रीडर बेअंत सिंह ने एसीपी निर्दोष कौर की मौजूदगी में पहली किश्त के तौर पर 30 रुपये लिए। शेष राशि एक अगस्त को देने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता ने सबूत सहित विजिलेंस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।
इसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत की दूसरी किस्त लेने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम और बीएनएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।