फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President Jagdeep Dhankhar visit Punjab all update

Vice President Visit: पंजाब पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बठिंडा एयरपोर्ट पर मंत्री मीत हेयर ने किया रिसीव

Sun, 11 Dec 2022 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 11:47 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अबोहर की भाजपा नेता विजयालक्ष्मी भादू की बहन के बेटे हैं। उन्होंने अपने मौसा चौधरी राय सिंह भादू के अंतिम संस्कार के समय भी प्रशासन के माध्यम से अपना पुष्पचक्र भेजा था। 

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar visit Punjab all update
बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के अबोहर के प्रगतिशील किसान एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन चौधरी राय सिंह भादू के निधन पर शोक व्यक्त करने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अबोहर पहुंचे। साथ में पत्नी सुदेश धनखड़ व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक भादू परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उपराष्ट्रपति हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। इस मौके पर उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध रहे।

विज्ञापन


जगदीप धनखड़ दिल्ली से वायुसेना के विमान में बठिंडा हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पंजाब के मंत्री मीत हेयर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बठिंडा से अबोहर पहुंचे। शहर की नई अनाज मंडी में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरते ही पंजाब सरकार की ओर से मलोट की विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ कमिश्नर दलजीत सिंह मंगत, डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का डॉ. सेनू दुग्गल ने गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


इसके बाद धनखड़ कड़ी सुरक्षा में सड़क मार्ग से दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में स्थित श्री भादू के निवास स्थान पर पहुंचे और दिवंगत राय सिंह भादू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और भादू परिवार के साथ दुख साझा किया। इस अवसर पर दिवंगत भादू की पत्नी विजय लक्ष्मी भादू, उनके बेटे कुनाल भादू, पुत्रवधू अंजली भादू, पुत्री रचना, दामाद प्रशांत सरीन, पुत्री रचिता, दामाद रमिन्द्र सिद्धू, दोहता चेतन्या, दोहती ओमैरा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ और दीपेंद्र हुड्डा ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उपराष्ट्रपति वापस दिल्ली रवाना हो गए। ज्ञात हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विजय लक्ष्मी भादू की सगी बहन के बेटे और कुनाल भादू के मौसेरे भाई हैं। 


इधर, उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने शहर के चारों ओर कड़ी नाकाबंदी की गई थी और भादू निवास को जाने वाला रास्ता थोड़ी देर तक आम लोगों के लिए रोक दिया गया। चौधरी राय सिंह भादू का दो दिसंबर को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए रस्म पगड़ी 12 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक उनके निवास स्थान डीपीएस परिसर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed