फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Vat refund by Star rating in Punjab

पंजाब में स्टार रेटिंग से होगा वैट रिफंड

Fri, 15 Nov 2013 11:55 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Nov 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
Vat refund by Star rating in Punjab
उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने टैक्स दाताओं से आह्वान किया कि वह स्वेच्छा से टैक्स देकर राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपनी भागेदारी निभाएं।
विज्ञापन


उन्होंने वैट रिफंड के काम में तेजी लाने के लिए डेडिकेटेड फंड और स्टार रेटिंग सिस्टम का ऐलान करते हुए कहा कि इससे समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन वैट रिफंड होगा।


होटल ताज में सबसे अधिक टैक्स देने वाले उद्यमियों के सम्मान में आयोजित समारोह में सुखबीर बादल ने राज्य के 198 उद्यमियों और कंपनियों के प्रबंधकों को स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र सौंपे।
विज्ञापन


इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि राज्य सरकार ने वैट के शीघ्र रिफंड के डेडिकेटेड फंड कायम करने, स्टार रेटिंग स्कीम और डीलरों के खाते मेें फंड का ऑनलाइन ट्रांस्फर का काम शुरु किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वैट रिफंड समय पर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एडवांस टैक्स से आने वाली राशि सीधी ‘पंजाब वैट रिफंड फंड’ में जाएगी अभी यह रकम राज्य सरकार केखाते में जाती थी।

बादल ने घोषणा की कि रिफंड का बैकलॉग 31 मार्च 2014 तक निपटा दिया जाएगा।
  बादल ने साथ ही घोषणा की कि यदि कराधान एवं आबकारी विभाग का कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त पाया गया तो उसको मुअत्तल नहीं बल्कि सीधा नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वैट रिफंड में होने वाले घोटालों को रोकने के लिए स्टार रेटिंग सिस्टम लागू किया गया है।
यह दिसंबर 2013 से लागू होगा। उन्होंने कहा कि  कि कई ं धोखेबाज व्यापारियों ने राज्य सरकार को बिना कोई टैक्स दिए रिफंड लेने का व्यापार शुरु किया है।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा एवं संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्ष्ण सूद, मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली एवं एन के शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।



राहत वाले सेक्टर
-  भट्ठा मालिकों, प्लाईवुड निर्माता, बेकरियों और ढाबा मालिकों पर एकमुश्त टैक्स
-  टीओटी डीलरों की टैक्स दर में एक प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत

डीलरों को राहत-
- एक करोड़ रुपये का रिटर्न भरने वाले को हर बीमारी और हादसे की सूरत में 50 हजार रुपये के उपचार की सुविधा (सभी तरह की सर्जरी, हार्ट प्राब्लम्स, स्टोन, हार्निया, कैंसर, किडनी, अपंगता)
- लाइफ इंश्योरेंस कवर दो लाख तक
- फायर इंश्योरेंस कवर पांच लाख तक (भूकंप, बाढ़, दंगे)
- दुर्घटना में मौत


पहले दस टैक्स दाताओं की सूची-
इंडियन आयल कारपोरेशन (2367 करोड़ रुपये)
मार्कफैड (458 करोड़ रुपये)
एचपीसीएल- मित्तल एनर्जी लिमि. (375 करोड़ रुपये)
भारतीय पेट्रोलियम (211 करोड़ रुपये)
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (162 करोड़ रुपये)
महिंद्रा एंड महिंद्रा कामर्शियल व्हीकल (123 करोड़ रुपये)
टाटा मोटर कमर्शियल व्हीकल (120 करोड़ रुपये)
अंबुजा सीमेंट (113 करोड़ रुपये)
हिंदुस्तान लीवर (104 करोड़ रुपये)
सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक्स (102 करोड़ रुपये)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed