फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Undertrial prisoner committed suicide in Goindwal Central Jail of Tarntaran in Punjab

Punjab: गोइंदवाल जेल में विचाराधीन कैदी ने फंदा लगाकर दी जान, बेअदबी के आरोप में चल रही थी कार्रवाई

Thu, 30 Mar 2023 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 03:12 PM IST
सार

मृतक की पहचान तरनतारन के गांव मल्ल मोहरी निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने गुरुवार सुबह गोइंदवाल साहिब जेल के अंदर फंदा लगा आत्महत्या की।
 

विज्ञापन
Undertrial prisoner committed suicide in Goindwal Central Jail of Tarntaran in Punjab
गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

तरनतारन की गोइंदवाल केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने वाले इस हवालाती पर बेदअदबी के आरोपों में कार्रवाई चल रही थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर स्थानीय गोइंदवाल थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान तरनतारन के गांव मल्ल मोहरी निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने गुरुवार सुबह गोइंदवाल साहिब जेल के अंदर फंदा लगा आत्महत्या की। फंदे पर हवालाती को लटकता देख सुरक्षा गार्ड तुरंत उसे सिविल अस्पताल तरनतारन लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


295 की चल रही थी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार हवालाती के खिलाफ आईपीसी 295 के तहत कार्रवाई चल रही थी। डीएसपी गोइंदवाल साहिब अरुण शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से एक हवालाती के सुसाइड करने की सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed