{"_id":"640879aff0ab8c0eab0c4ed3","slug":"two-youths-of-kapurthala-died-due-to-drowning-in-the-river-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: नदी में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: नदी में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 08 Mar 2023 05:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला
अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 08 Mar 2023 05:34 PM IST
सार
सिमरन सिंह पुत्र आलम सिंह वासी कैंमपुरा मोहल्ला और बीर सिंह सिमरन पुत्र हरजिंदर सिंह वासी गांव ईबबन जिला कपूरथला होल्ला महल्ला स्थित आनंदपुर साहिब गए थे। उसके एक दोस्त कंवर सिंह ने फोन पर बताया कि देर रात दोनों युवक बाथरूम जाने के बाद हाथ धोने लगे। तभी अचानक सिमरन सिंह का पैर फिसला और दोनों नदी में गिर गए।
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला से होला मोहल्ला आनंदपुर साहिब गए दो युवकों के नदी में डूब कर मौत होने की खबर है। हालांकि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक युवक के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे युवक के शव की तलाश के लिए गोताखोर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमरन सिंह पुत्र आलम सिंह वासी कैंमपुरा मोहल्ला और बीर सिंह सिमरन पुत्र हरजिंदर सिंह वासी गांव ईबबन जिला कपूरथला होल्ला महल्ला स्थित आनंदपुर साहिब गए थे। उसके एक दोस्त कंवर सिंह ने फोन पर बताया कि देर रात दोनों युवक बाथरूम जाने के बाद हाथ धोने लगे।
विज्ञापन
तभी अचानक सिमरन सिंह का पैर फिसला और दोनों नदी में गिर गए।। कंवर सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने गोताखोरों की मदद से सिमरन सिंह के शव को नदी से निकाल लिया है।
विज्ञापन
जबकि बीर सिंह सिमरन की तलाश जारी है। परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि इस दुखद घटना की सूचना मिलने के बाद भी दोनों परिवारों के परिजन घटनास्थल पर जा रहे हैं। इस घटना को लेकर दोनों युवकों के क्षेत्र में शोक की लहर है।