फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two women die after roof collapses at Gurdwara in Amritsar

Punjab: गुरुद्वारे में गिरा निर्माणाधीन छत का हिस्सा, हादसे के वक्त चल रहा था लंगर, दो महिलाओं की मौत; 5 घायल

Sun, 24 May 2026 04:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 May 2026 04:30 PM IST
सार

मौके पर पहुंची एडीसीपी अमनदीप कौर ने बताया कि तुरंत राहत कार्य शुरू करवाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंगर हॉल में मौजूद थे।

विज्ञापन
Two women die after roof collapses at Gurdwara in Amritsar
घटनास्थल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को  निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत की लोहे की शटरिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई। उस समय वहां लंगर सेवा और माथा टेकने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

विज्ञापन




घायलों को तुरंत श्री गुरु रामदास अस्पताल और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ महिलाओं के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एडीसीपी अमनदीप कौर ने बताया कि तुरंत राहत कार्य शुरू करवाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंगर हॉल में मौजूद थे। शटरिंग गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई और संगत के सहयोग से मलबे में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज आई, जिसके बाद लोहे की प्लेटें नीचे आ गिरीं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक घायल महिला ने बताया कि वह माथा टेकने के लिए लाइन में खड़ी थी। अचानक धक्का महसूस हुआ और वह नीचे गिर गई। होश आने पर पता चला कि कई महिलाएं घायल हो चुकी थीं। महिला के सिर में चोट आई है और टांके लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed