फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Woman died after wall collapsed in rain at Jalandhar

Weather update: जालंधर में आंधी-बारिश से गिरी दीवार, ननद-भाभी की मौत, चंडीगढ़ से दो उड़ानें रद्द

Mon, 23 May 2022 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 May 2022 03:56 PM IST
सार

मरने वाली दोनों महिलाओं की पहचान वंदना और मनप्रीत के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए राजकुमार और मोहित की हालत स्थिर है। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक महिलाओं के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
Two Woman died after wall collapsed in rain at Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार देर रात तेज बारिश के कारण जालंधर कैंट के गांव धीना की इंदिरा कॉलोनी में घर की दीवार गिर गई। हादसे में ननद-भाभी की मौत हो गई। परिवार पर आफत बनकर बरसी बारिश में दोनों को रेस्क्यू करने में भी देरी हुई जिस कारण मलबे के नीचे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। जिस वक्त दीवार गिरी, उस समय परिवार नींद के आगोश में था। हादसे में दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


मरने वाली दोनों महिलाओं की पहचान वंदना और मनप्रीत के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए राजकुमार और मोहित की हालत स्थिर है। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक महिलाओं के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार और उनके आसपास रहने वाले लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे। दोनों मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन


बठिंडा में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश 
बठिंडा में सोमवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं ओलावृष्टि होने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह के अनुसार सोमवार को न्यूनतम 19 और अधिकतम 31.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं 10.5 प्रति किलोमीटर की गति से हवाएं चली। अगले 24 घंटे के दौरान और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक 
सोमवार शाम को हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक छा गई। अगले कुछ दिनों में खेतों में धान की फसल लगाने के लिए किसानों को अब पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने की संभावना है। किसान गुरबख्श सिंह ने कहा कि उक्त बारिश से किसानों को धान की फसल लगाने में आसानी होगी।


दिल्ली में खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ से दो उड़ानें रद्द
दिल्ली में बारिश और मौसम में खराबी के चलते सोमवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं एक फ्लाइट देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली की दो उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वहीं, दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट संख्या 6 ई 315 ने अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 10 मिनट देरी से उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed