{"_id":"91fe43c17df2b7e29ccfbaf6b8878c02","slug":"two-sisters-jumped-into-the-bhakra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से परेशान दो बहनों ने भाखड़ा में छलांग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से परेशान दो बहनों ने भाखड़ा में छलांग लगाई
अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 17 Sep 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
घर के आर्थिक हालात और पिता से परेशान होकर मंगलवार को पसियाना के नजदीक भाखड़ा नहर में दो सगी बहनों ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत नहर में कूदकर दोनों को बचा लिया।
पुलिस ने दोनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद समझा-बुझाकर उनके घर भेज दिया। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। समाना के डीएसपी अमरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि संगरूर से दो सगी बहनें मंगलवार को दोपहर बाद
बस से पसियाना के नजदीक भाखड़ा नहर में पहुंचीं और उन्होंने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।
इन दिनों गणपति विसर्जन की काफी धूम होने के चलते मौके पर गोताखोर तैनात थे। जैसे ही गोताखोरों ने दोनों युवतियों को नहर में छलांग लगाते देखा, उन्होंने पानी में कूद कर उनको बचा लिया। डीएसपी के मुताबिक दोनों युवतियां घर के
विज्ञापन
आर्थिक हालात से परेशान थी। उनका पिता प्राइवेट नौकरी करता है और सारी कमाई शराब में उड़ा देता है।
मां को कारोबार में घाटे के बाद करीब सात लाख का कर्ज चढ़ गया है। दोनों बहनें पढ़ी-लिखी हैं। डीएसपी ने बताया कि लड़कियों के भविष्य को ध्यान में रखकर कार्रवाई नहीं की गई।