फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two people riding motorcycle died after AAP MLA pilot vehicle collided in Faridkot

Faridkot Accident: फरीदकोट विधायक गुरदित्त सेखों की पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Fri, 16 Jun 2023 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 03:38 PM IST
सार

फरीदकोट में आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई है। शहर में सादिक रोड पर हादसा हुआ। दोनों मृतक फरीदकोट के गांव झोटीवाला के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Two people riding motorcycle died after AAP MLA pilot vehicle collided in Faridkot
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फरीदकोट में स्थानीय सादिक राेड पर आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पायलट गाड़ी के ड्राईवर द्वारा मौके से फरार होने के चलते आक्रोश में आए लोगों द्वारा स्थानीय थाना सिटी के समक्ष धरना लगा दिया गया है। जबकि पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव झोटीवाला निवासी नछत्तर सिंह व सतनाम सिंह फरीदकोट से धान का बीज लेकर अपनी बाइक पर सवार होकर गांव वापिस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से जा रही विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट गाड़ी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसके चलते उक्त दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि पायलट गाड़ी का ड्राईवर वहां से फरार हो गया। इसके पश्चात आक्रोश में आए लोगों द्वारा उनकी लाश को थाना सिटी के समक्ष रख कर कार्रवाई की मांग काे लेकर धरना लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मृतक सिंह नछत्तर सिंह किसान है और उसके एक बेटा और एक बेटी व पत्नि है। जबकि सतनाम सिंह खेत मजदूर था और सतनाम सिंह के साथ बीज लेने के लिए शहर आया था। सतनाम सिंह के तीन लड़कियां व दो लड़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed