{"_id":"6987fc0b06df083da309f33d","slug":"two-ias-officers-kamal-kishore-yadav-and-jaspreet-singh-have-been-suspended-in-punjab-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दो आईएएस कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह निलंबित, मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दो आईएएस कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह निलंबित, मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
Sun, 08 Feb 2026 08:29 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:29 AM IST
सार
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में भी पिछले दिनों कुछ टेंडर को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। टेंडर संबंधी अनियमिताओं के मुद्दे पर इस कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
IAS
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने दो आईएएस अफसरों कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आल इंडिया सर्विस ( अनुशासन एवं अपील) रूल-1969 की के नियम 3(1) के तहत सरकार ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
निलंबित आईएएस कमल किशोर यादव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ-साथ इन्वेस्ट पंजाब के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। जबकि जसप्रीत सिंह पंजाब इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन लिमिटेड (पंजाब इन्फोटेक) के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने दोनों के निलंबन आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
निलंबन के बाद दोनों चंडीगढ़ सचिवालय से अटैच रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि पंजाब इन्फोटेक में पिछले कुछ समय से वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत चल रही थी। जिसकी सरकार द्वारा जांच भी करवाई जा रही थी। पंजाब इन्फोटेक के एमडी जसप्रीत सिंह पर गिरी गाज को इन्हीं गड़बड़ियां से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों बताते हैं कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में भी पिछले दिनों कुछ टेंडर को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। टेंडर संबंधी अनियमिताओं के मुद्दे पर इस कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है। विभाग के प्रशासनिक सचिव कमल किशोर यादव उद्योग मंत्री के इन्वेस्ट पंजाब प्रोजेक्ट की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहे थे।