{"_id":"a9230e73a28e036b2934ea01ed646337","slug":"travel-agents-licensed-become-january-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवल एजेंट के लाइसेंस बनाने की तारीख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैवल एजेंट के लाइसेंस बनाने की तारीख बढ़ी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा बनाए नए कानून के तहत ट्रेवल एजेंटों के लाइसेंस बनाने की तरीख 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पहले इसकी समय सीमा 31 दिसंबर-13 तक थी। एजेंटों के विभिन्न संगठनों के साथ मीटिंग के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।
प्रमुख सचिव गृह डीएस बैंस ने कहा कि धोखेबाज एजेंटों पर नकेल कसने के लिए ही कानून बनाया गया है, ताकि भोले-भाले लोगों को शोषण से बचाया जा सके। नए कानून केतहत सभी एजेंटों को लाइसेंस लेना जरूरी बनाया गया है।