फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Train between Ganganagar- Jammu from 2 october

2 अक्टूबर से चलेगी श्रीगंगानगर-जम्मू के बीच ट्रेन

Wed, 25 Sep 2013 10:39 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर Updated Wed, 25 Sep 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
Train between Ganganagar- Jammu from 2 october
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली सराय रोहिला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को बीकानेर तक चलाने की मांग स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


अब रेल प्रशासन ने जम्मू के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध करवाने की मांग भी मंजूर कर ली है। बीकानेर मंडल के रेल अधिकारियाें ने इस बात की पुष्टि की है कि सप्ताह में तीन बार चलाई जा रही नांदेड़ साहिब-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन को अब सप्ताह में दो बार जम्मूतवी के लिए चलाया जाएगा। उक्त ट्रेन 2 अक्टूबर गांधी जयंती से चलेगी।

ट्रेन बाद दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर श्रीगंगानगर से चलकर यह रेलगाड़ी करीब 4 बजे अबोहर पहुंचेगी और यहां से फाजिल्का, फिरोजपुर के रास्ते अगले दिन प्रात: 3 बजे जम्मू पहुंचेगी। वहां से उसी दिन 7 बजकर 25 मिनट पर इसका वापसी सफर शुरू होगा। रात को करीब 7 बजकर 30 मिनट पर यह गाड़ी अबोहर पहुंचने के बाद यह गाड़ी 8:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन फिलहाल 27 नवंबर तक चलेगी। यात्रियों की संख्या देखते हुए इसका विस्तार किया जा सकता है। इस सूचना के साथ जहां इलाके भर में जम्मू के रास्ते श्रीनगर व वैष्णो देवी यात्रा के लिए जाने वालों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। वहीं इस बात से निराशा भी होगी कि यह गाड़ी यास, अमृतसर, की बजाए लुधियाना, जालंधर होते हुए पठानकोट के रास्ते जम्मू जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय उपभोक्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य हनुमानदास गोयल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि डेरा ब्यास व हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए अमृतसर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस रेलगाड़ी का कोई लाभ नहीं मिलेगा। जालंधर जाने वाले व्यापारियों को भी लुधियाना के रास्ते अतिरिक्त किराया व समय अदा करना होगा। बेहतर होगा कि इस गाड़ी को वाया फिरोजपुर, जालंधर, ब्यास, अमृतसर के रास्ते जम्मू तक चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed