{"_id":"6aa38d3303f16a43c70113d0","slug":"traffic-police-personnel-dies-in-road-accident-in-amritsar-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत: स्कूटी ने मारी जोरदार टक्कर, सामने आई सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत: स्कूटी ने मारी जोरदार टक्कर, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
Fri, 11 Sep 2026 10:40 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:40 AM IST
सार
अमृतसर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान सड़क पार करते हुए ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अमृतसर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके। पुलिसकर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस विभाग के अधिकारियों और मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।