{"_id":"66fbd4cfce0e5db8450330f2","slug":"traffic-police-jawan-slapped-canter-driver-in-bathinda-video-viral-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस कर्मी की दादागिरी: बठिंडा में कैंटर चालक को जड़ा थप्पड़, पहले भी विवादों में रहा है मुलाजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस कर्मी की दादागिरी: बठिंडा में कैंटर चालक को जड़ा थप्पड़, पहले भी विवादों में रहा है मुलाजिम
Tue, 01 Oct 2024 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:24 PM IST
सार
बठिंडा में ट्रैफिक पुलिस कर्मी की दादागिरी देखने को मिली है। ट्रैफिक कर्मी ने कैंटर चालक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त ट्रैफिक कर्मी पहले भी विवादों में रहा है।
विज्ञापन
चालक को थप्पड़ मारता ट्रैफिक कर्मी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम और कैंटर चालक के बीच बहसबाजी हो गई। इसके बाद मुलाजिम ने दादागिरी दिखाते हुए चालक को थप्पड़ जड़ दिया। शहर के फौजी चौक के पास से गुजर रहे एक कैंटर चालक को ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जो ट्रैफिक कर्मी चालक को थप्पड़ मारता नजर आ रहा उसकी पहचान रणजीत सिंह के तौर पर हुई है। उक्त पुलिस कर्मी पहले भी थप्पड़ विवादों में घिर चुका है।
पीड़ित कैंटर चालक साहिल कुमार ने बताया कि वो गाड़ी लेकर जब फौजी चौक के पास से गुजर रहा था तो उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोक लिया। कैंटर चालक ने ट्रैफिक कर्मी को गाड़ी के पूरे दस्तावेज भी चेक करवाए। चालक ने आरोप लगाया कि इतना ही नहीं उक्त ट्रैफिक कर्मी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और जब उसने मोबाइल फोन वापिस मांगा तो ट्रैफिक कर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और कोई बात नहीं सुनी।
दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस कर्मी रणजीत सिंह ने कहा कि कैंटर चालक नो एंट्री में गाड़ी लेकर आया था। वाहन के दस्तावेज मांगने पर उसने कागजातों की फोटो कॉपी दिखाई और बदतमीजी की। ट्रैफिक इंचार्ज मनजीत सिंह ने कहा कि ट्रैफिक कर्मचारी रणजीत सिंह द्वारा कैंटर को बंद कर दिया है। अभी तक किसी भी तरह की कैंटर चालक द्वारा पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।