फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Toll plazas in Punjab will made free on October 17 by Ugrahan Union against non paddy procurement

Punjab: धान की खरीद न होने पर 17 अक्तूबर को पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे फ्री, उगराहां यूनियन का बड़ा फैसला

Wed, 16 Oct 2024 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:59 AM IST
सार

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, सुखदेव सिंह कोकरीकलां और झंडा सिंह जेठूके ने कहा कि पंजाब व केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हुई है। भारी मुसीबतों का सामना करके किसान खेती कर रहा है लेकिन फसल मंडियों में धूल फांक रही है।

विज्ञापन
Toll plazas in Punjab will made free on October 17 by Ugrahan Union against non paddy procurement
भाकियू उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां। - फोटो : संवाद

विस्तार

धान की खरीद नहीं होने से खफा भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन गुरुवार से पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री कर देगी। शुक्रवार से आप विधायकों, मंत्रियों और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, सुखदेव सिंह कोकरीकलां और झंडा सिंह जेठूके ने कहा कि पंजाब व केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हुई है। भारी मुसीबतों का सामना करके किसान खेती कर रहा है लेकिन फसल मंडियों में धूल फांक रही है। किसान नेताओं ने कहा कि पीआर 126 की बिजाई करने की सिफारिश खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की थी। किसानों ने मुख्यमंत्री का भरोसा कर बिजाई की लेकिन अब सरकार भाग रही है। उन्होंने कहा कि यह दोनों आंदोलन धान खरीद के सुचारू होने तक जारी रहेंगे। यदि सरकारें इसके बाद भी नहीं चेती तो यूनियन इससे भी तीखा आंदोलन करने को मजबूर होगी। किसान नेताओं ने सभी किसानों से अपील की कि पंचायत चुनाव संपन्न हो गए हैं और अपने हितों के लिए सभी साथ आएं। किसान मजदूर से किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed