फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three suspects seen in Village Fangtoli of Pathankot search started

पठानकोट में फिर दिखे तीन संदिग्ध: मामून सैन्य क्षेत्र से सटे फंगतोली में घर में घुसकर मांगी रोटी, सर्च शुरू

Fri, 26 Jul 2024 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

एक माह से पठानकोट में लगातार संदिग्धों की मूवमेंट देखी जा रही है। इन सभी संदिग्धों को कुछ सेना की वर्दी पहने, कुछ काले कपड़ों में हथियारों के साथ और कुछ कंधों पर भारी भरकम बैग के साथ देखा गया है ।

विज्ञापन
Three suspects seen in Village Fangtoli of Pathankot search started
पठानकोट के गांव फंगतोली में दिखे संदिग्ध। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में संदिग्धों के दिखने का सिलसिला नहीं थम रहा। गुरुवार देर रात गांव फंगतोली में तीन संदिग्ध देखे गए है। इससे पहले इसी गांव में एक महिला ने सात संदिग्ध देखे थे जिनका अभी तक सुरक्षा एजेंसियां कोई पता नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन


फंगतोली के पास ही मामून सैन्य क्षेत्र है। 26 जून से अब तक पठानकोट में 17 संदिग्धों को देखा जा चुका है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक इस बारे में कोई सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गांव फंगतोली में तीन संदिग्ध एक घर में दीवार फांद कर घुसे और रोटी मांगने लगे। डरे परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। बलराम सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और घातक कमांडो फोर्स ने चप्पे-चप्पे को खंगाला। इस गांव में जब सात संदिग्ध दिखे थे तभी से पुलिस और सेना सर्च चला रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदीवार फांद रोटी मांगने आए तीन संदिग्ध फंगतोली निवासी बलराम सिंह ने बताया कि देर रात दो बजे के करीब तीन हथियारबंद उनके घर दीवार फांद घुसे और दरवाजा खटखटाते हुए रोटी मांगने लगे। तीनों संदिग्ध लाल रंग की लेजर टार्च कमरे की तरफ करते हुए डोगरी भाषा कहने लगे हमें रोटी दो नहीं तो तुम हमारे गन प्वाइंट पर हो। बलराम ने कहा कि जब पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो मोबाइल और वाइफाइ के नेटवर्क नहीं मिल रहे थे। तीनों ने काले कपड़े पहने और कंधों पर भारी भरकम बैग उठा रखे थे। परिवार डर के मारे बाहर नहीं निकला और तीनों वापिस लौट गए। फिर जैसे तैसे पुलिस को पूरी घटना संबंधी सूचना दी। इन संदिग्धों की मूवमेंट के चलते जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सेना सुबह से ही सर्च चला रही है। अभी तक फोर्स के हाथ खाली है।


दहशत में लोगों ने काम काज छोड़ा

रजिंदर सिंह निवासी फंगतोली ने बताया कि मामून क्षेत्र सबसे बड़ा जिले का सेन्य क्षेत्र से भी जाना जाता है। वहीं, जो संदिग्ध अब फंगतोली में आ रहे है यह घर जंगलों के बिलकुल पास में हैं। जंगलों के साथ जेएंडके सीमा भी लगती है। कहा कि उक्त संदिग्ध स्थानीय लोगों के बच्चों को अगवा भी कर कई तरह की साजिशें रच सकते हैं। स्थानीय लोगों में इन संदिग्धों की इतनी दहशत बन चुकी है कि लोगों ने कामकाज पर जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed