{"_id":"6555f0879fffcfe7270c4c01","slug":"three-students-died-in-accident-in-tapa-of-barnala-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala Accident: तपा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, ट्यूशन से लौट रहे तीन विद्यार्थियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barnala Accident: तपा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, ट्यूशन से लौट रहे तीन विद्यार्थियों की मौत
Thu, 16 Nov 2023 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 04:08 PM IST
सार
दो मृतक विद्यार्थी दमनप्रीत सिंह, धर्मप्रीत सिंह गांव घुनस और एक विद्यार्थी तहसील तपा का रहने वाला शिवराज था। बुधवार शाम को दमनप्रीत, धर्मप्रीत तपा मंडी से ट्यूशन पढ़कर अपने मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव घुनस जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
बरनाला में सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरनाला की तहसील तपा के गांव घुनस लिंक रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दो मृतक विद्यार्थी दमनप्रीत सिंह, धर्मप्रीत सिंह गांव घुनस और एक विद्यार्थी तहसील तपा का रहने वाला शिवराज था। बुधवार शाम को दमनप्रीत, धर्मप्रीत तपा मंडी से ट्यूशन पढ़कर अपने मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव घुनस जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को तपा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से जख्मी विद्यार्थी को बठिंडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना तपा के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस हादसे में तीन विद्यार्थियों दमनप्रीत सिंह, धर्मप्रीत सिंह, शिवराज की मौत हो चुकी है और एक को इलाज के लिए बठिंडा रेफर किया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन