फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three robbers arrested who snatched purse from Israel tourist woman in Amritsar

अमृतसर पुलिस की मुरीद हुई इजराइली महिला: अटारी बॉर्डर घूमने जा रही थी एविशेग रोवन, लुटेरों ने छीन लिया था बैग

Sun, 29 Sep 2024 07:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Sep 2024 07:54 PM IST
सार

एक इजराइली महिला अमृतसर पुलिस की मुरीद हो गई है। दरअसल महिला पर्यटक का लुटेरों ने पर्स छीन लिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर महिला का पर्स सही सलामत उसे वापस सौंपा है। इस पर महिला पर्यटक ने पुलिस का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
Three robbers arrested who snatched purse from Israel tourist woman in Amritsar
इजराइल की महिला पर्यटक एविशेग रोवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

इजरायल से भारत (अमृतसर) घूमने के लिए आई महिला पर्यटक से उसका पर्स छीन कर भागे तीन लुटेरों को थाना छेहरटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम रछपाल सिंह शिवपाल, गौतम सिंह निवासी छेहरटा है। वहीं तीसरा आरोपी नाबालिग है। इन आरोपियों से पुलिस ने लूटा गया बैग, हेड फोन बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही वारदात के समय प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की गई है। वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटाप भी बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 24 सितंबर को महिला एविशेग रोवन इजरायल से विशेष तौर पर भारत घूमने के लिए आई थी। पहले वह हरिमंदिर साहिब माथा टेकने गई थी। वहां से एविशेग रोवन ने अटारी-वाघा बॉर्डर जाने के लिए ऑटो हायर किया। ऑटो में बैठ कर वह बॉर्डर की तरफ जा रही थी और छेहरटा से थोड़ी आगे पहुंचने पर पीछे से बाइक पर दो लुटेरे आए। लुटेरों ने विदेशी महिला के हाथ में पकड़ा बैग छीनने की कोशिश की। इस छीना छपटी में महिला चलते ऑटो से गिर गई। इस कारण उसे काफी चोटें भी लगी। वहीं आरोपी पर्स छीनने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


ऑटो चालक ने घायल विदेशी महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि बैग में उसका पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड व कुछ नकदी भी है। इसके अलावा उसके कुछ अन्य दस्तावेज भी हैं। वारदात के तुरंत बाद विभिन्न जगहों से सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए और संदिग्धों के स्कैच तैयार कर जांच की गई। इसके बाद इन तीनों आरोपियों के बारे जानकारी मिलने पर रविवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने किया पुलिस का धन्यावाद
लुटेरे के पकड़े जाने और इजरायली महिला एविशेग रोवन को उसका सामान भी वापिस मिलने से वह बेहद खुश हुई। इस पर उसने एक वीडियो जारी कर विशेष तौर पर पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया है। इससे पहले भी अमृतसर पुलिस एक विदेश पर्यटक की इसी तरह मदद कर चुकी है। पुरुष पर्यटक का सामान एक ऑटो में छूट गया था, जिसे पुलिस ने ढूंढ कर सही सलामत विदेशी पर्यटक तक पहुंचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed