{"_id":"1df96beace6aa364ad5330447955713c","slug":"three-honoured-with-baba-farid-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा फरीद अवार्ड से तीन शख्सियतें सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा फरीद अवार्ड से तीन शख्सियतें सम्मानित
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा फरीद आगमन पर्व के अंतिम दिन सोमवार को गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में धार्मिक समागम के दौरान ईमानदारी और मानवता की सेवा करने करने के लिए तीन को नवाजा गया। इन शख्सियतों को बाबा फरीद ईमानदारी और भगत पूर्ण सिंह मानवता सेवा अवार्ड दिया गया।
बाबा फरीद सोसायटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में हुए समारोह के दौरान इन शख्सियतों को सम्मानित करने की रस्म टिकाना भाई जगता जी के मुखी महंत काहन सिंह जी ने निभाई।
सबसे पहले सोसायटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा ने स्वागत करते हुए सम्मानित शख्सियतों की समाजसेवा और ईमानदारी के लिए समर्पित भावना की जानकारी दी। इस मौके पर एसएसपी संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू को बाबा फरीद ईमानदारी अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली के एडवोकेट एचएस फूलका और लहरा मोहब्बत (बठिंडा) के सरकारी डॉ. अश्विनी कुमार को भगत पूर्ण सिंह मानवता सेवा अवार्ड देकर नवाजा गया। इन्हें क्रमवार एक लाख और 50-50 हजार नगद पुरस्कारों समेत दोशाला व साइटेशन प्रदान किए गए। इस मौके पर एडवोकेट महीपइंद्र सिंह सेखों, लक्ष्मण गुप्ता, सुरिंदर सिंह रोमाणा, दीपइंद्र सिंह सेखों और चरनजीत सिंह आदि सोसायटी सदस्य हाजिर हुए।