फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Thick fog engulfs Bathinda as mercury level drops in Punjab 

मौसम की करवट: घने कोहरे में लिपटा पंजाब, बठिंडा में आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

Thu, 16 Dec 2021 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 10:00 AM IST
सार

आईएमडी के अनुसार, बठिंडा में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 

विज्ञापन
Thick fog engulfs Bathinda as mercury level drops in Punjab 
बठिंडा में गहरी धुंध। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में पारा गिरने से गुरुवार सुबह कई क्षेत्रों में कोहरा छा गया।  आईएमडी के अनुसार, बठिंडा में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं लुधियाना में भी गहरा कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन

अधिकतर ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट के साथ रात के समय पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर असर दिखाया है। कोहरा बढ़ने और विजिबिलटी घटने के चलते अधिकतर ट्रेन अपने तय समय से कई घंटे लेट हो रही हैं। विजिबिलटी में आई कमी से बुधवार को दिल्ली, अमृतसर तथा जम्मू रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई और कई घंटे की देरी से लुधियाना पहुंची, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन




सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को झेलनी पड़ी जिन्होने अपनी टिकटें पहले ही आरक्षित करवाई हुई थी। ट्रेनों के इंतजार में यात्री बार-बार पूछताछ केन्द्र पर जाकर स्थिति की जानकारी लेते रहे, जिससे अंदर बैठा स्टाफ भी परेशान नजर आया। वहीं देर शाम तक ट्रेनों की समयसारिणी में सुधार भी देखने को मिला, जिसके बाद यात्रियों ने कुछ राहत महसूस की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed