मौसम की करवट: घने कोहरे में लिपटा पंजाब, बठिंडा में आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
आईएमडी के अनुसार, बठिंडा में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पारा गिरने से गुरुवार सुबह कई क्षेत्रों में कोहरा छा गया। आईएमडी के अनुसार, बठिंडा में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं लुधियाना में भी गहरा कोहरा छाया रहा।
अधिकतर ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट के साथ रात के समय पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर असर दिखाया है। कोहरा बढ़ने और विजिबिलटी घटने के चलते अधिकतर ट्रेन अपने तय समय से कई घंटे लेट हो रही हैं। विजिबिलटी में आई कमी से बुधवार को दिल्ली, अमृतसर तथा जम्मू रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई और कई घंटे की देरी से लुधियाना पहुंची, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को झेलनी पड़ी जिन्होने अपनी टिकटें पहले ही आरक्षित करवाई हुई थी। ट्रेनों के इंतजार में यात्री बार-बार पूछताछ केन्द्र पर जाकर स्थिति की जानकारी लेते रहे, जिससे अंदर बैठा स्टाफ भी परेशान नजर आया। वहीं देर शाम तक ट्रेनों की समयसारिणी में सुधार भी देखने को मिला, जिसके बाद यात्रियों ने कुछ राहत महसूस की।