{"_id":"d97746a5514b3da9fd24861f13c05faa","slug":"the-referee-s-prabhjot-jockeying","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेफरी से की ओलंपियन खिलाड़ी प्रभजोत ने धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेफरी से की ओलंपियन खिलाड़ी प्रभजोत ने धक्कामुक्की
अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 18 Oct 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल ने जिस मैदान में चंद मिनट पहले हॉकी की तारीफ की थी,
उनके कदम अभी मैदान से बाहर निकले ही थे कि मैच खेल रहे ओलंपियन खिलाड़ी
प्रभजोत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी गुरिंदर सिंह संघा को धक्के मारे और
जमकर हंगामा किया।
प्रभजोत की इस हरकत से रेफरी संघा ने उन्हें कार्ड जारी कर मैदान से बाहर जाने के लिए कहा लेकिन वे रेफरी से उलझ पड़े। आखिरकार रेफरी की तरफ से तकनीकी कमेटी, जजमेंट कमेटी व अन्य रेफरी जमा हो गए और मैच को बंद करवा दिया गया। आखिरकार ओलंपियन प्रभजोत को रेड कार्ड जारी कर दिया गया है। वे एक साल तक टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे।
भारतीय हॉकी के नामवर खिलाड़ी इंडियन ऑयल की तरफ से सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेल रहे थे। इस मैच का लुत्फ लेने के लिए सीएम प्रकाश सिंह बादल खास तौर पर आए हुए थे। मैच के पहले हॉफ में इंडियन आयल व पंजाब एंड सिंध बैंक 1-1 गोल पर थे। मैच के दूसरे हॉफ से पहले सीएम वहां से चले गए। अभी वे निकले ही थे कि इंडियन आयल के खिलाड़ियों के खिलाफ रेफरी गुरिंदर संघा ने पैनल्टी कार्नर दे दिया। इससे ओलंपियन प्रभजोत सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वे संघा से पैनल्टी कार्नर को लेकर उलझ गए और बहस करने लगे।
संघा ने काफी संभालने की कोशिश की लेकिन प्रभजोत हाथापाई पर उतर आए और उन्होंने रेफरी संघा को धक्के मारने शुरू कर दिए। मैच बीच में ही रुक गया। रेफरी ने तत्काल प्रभजोत को मैदान से निकल जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने जाने से इंकार कर दिया और दोबारा रेफरी से उलझ गए।
आखिरकार मैच की जजमेंट की कमेटियों के सदस्य जमा हो गए और मैच बंद कर दिया गया। प्रबंधकों ने काफी कोशिश की लेकिन रेफरी इस बात पर अड़ गए कि प्रभजोत को मैदान से निकाला जाए। प्रबंधकों ने प्रभजोत को समझाया और उनको वीआईपी गैलरी में लाकर बैठा दिया लेकिन रेफरी ने मैच फिर भी शुरू नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रभजोत को वीआईपी गैलरी में बैठाकर सम्मान दिया जा रहा है। आखिरकार मैच को शुरू करवाने के लिए प्रभजोत को मैदान से निकालना ही पड़ा। करीब 20 मिनट बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। इस हंगामे के गवाह खेल मामले के मुख्य संसदीय सचिव पवन टीनू व अन्य नेता बने, लेकिन वे कुछ बोल नहीं पाए।
सीएम ने विजेता टीम को एक लाख दिए
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का सबसे पसंदीदा खेल हॉकी है। शुक्रवार को सीएम जालंधर में चल रहे सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में खास तौर पर फाइनल मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे। सुरजीत हॉकी स्टेडियम बलटर्न पार्क में फाइनल मैच पंजाब एंड सिंध बैंक और इंडियन आयल के बीच खेला गया। सीएम खास तौर पर फाइनल मैच का आनंद लेने के लिए आए। उन्होंने कहा कि सुरजीत हॉकी एसोसिएशन टूर्नामेंट करवाकर सराहनीय कार्य कर रही है।
उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से संस्था को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। बादल ने यह भी ऐलान किया कि जो टीम मैच जीतेगी उसे वे एक लाख रुपये अपनी जेब से देंगे और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये। बादल ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों के प्रति काफी कदम उठा रही है ताकि युवाओं को स्पोर्ट्स के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी के पद से नवाजा गया है। सुरजीत हॉकी सोसाइटी की तरफ से मांग की गई कि सोसाइटी को प्रति वर्ष 25 लाख रुपये की राशि दी जाए और नहरी विभाग की जमीन को संस्था को दे दिया जाए ताकि वहां पर कार्यालय बनाया जा सके।
इन दोनों मांगों पर बादल ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे। बादल ने हॉकी के प्रति अपने प्रेम को उजागर करते हुए कहा कि वे हॉकी के मैचों में ध्यान सिंह, परगट सिंह व बलवीर सिंह और सुरजीत सिंह जैसे खिलाड़ियों को काफी लगाव के साथ खेलते हुए देखते थे। कार्यक्रम के दौरान पंजाब के प्रसिद्ध गायक व नायक दलजीत दोसांझ ने आए हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग व दर्शक मौजूद थे।