फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   the police department shall issue identity cards to prisoners' families

कैदियों के परिजनों को पहचान पत्र जारी होंगे

Tue, 15 Oct 2013 09:39 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 15 Oct 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
the police department shall issue identity cards to prisoners' families
स्थानीय माडर्न जेल प्रशासन ने कैदियों से मुलाकात को आसान बनाते हर कैदी के दस पारिवारिक सदस्यों को पहचान पत्र जारी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके आधार पर बिना किसी देरी के अब जेल में बंद कैदी से परिजन मिल सकेंगे। यह जानकारी मंगलवार को जेल अधीक्षक कुलविंदर सिंह थियाडा ने दी।

उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने कैदियों के परिजन के पहचान पत्र बनाने का कार्य शुरू भी कर दिया है। अभी तक करीब दो हजार पहचान पत्र बनाए जा चुके है।

जेल प्रशासन ने पहचान पत्र बनाने के अलावा जेल को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए कैदियों को नगदी की बजाए कूपन देने का फैसला किया है।

इन कूपन के जरिए वे कैंटीन से खरीददारी कर सकेंगे। यह कूपन कैदियों को जल्द जारी किए जाएंगे। जेल में ए से एम नाम वाले कैदियों से उनके परिजन मंगलवार और एन से जैड नाम वाले कैदियों से शुक्रवार को मिल सकते है।
वहीं, ए से एम नाम वाले विचाराधीन कैदियों के लिए सोमवार, वीरवार और एन से जैड तक बुधवार और शनिवार का दिन तय किया गया है।
जेल प्रशासन ने मुलाकात का समय सुबह नौ बजे से लेकर बारह बजे और दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक निश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed