फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Waris Punjab De two Deputy Chief Ministers government in Punjab Sukhwinder Singh Agwan

सरकार बनी तो बनाएंगे दो उपमुख्यमंत्री: अमृतपाल की पार्टी का वादा, एक दलित और दूसरा हिंदू भाईचारे से होगा

Wed, 26 Aug 2026 08:31 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 08:31 AM IST
सार

पंजाब की चुनावी राजनीति में दलित और हिंदू मतदाता दोनों ही महत्वपूर्ण राजनीतिक वर्ग माने जाते हैं। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) का यह वादा दोनों समुदायों तक राजनीतिक संदेश पहुंचाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Waris Punjab De two Deputy Chief Ministers government in Punjab Sukhwinder Singh Agwan
सांसद अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने पंजाब में सरकार बनने पर दो उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। पार्टी नेता सुखविंदर सिंह अगवान ने कहा कि इनमें से एक दलित समाज से होगा। दूसरा उपमुख्यमंत्री हिंदू भाईचारे से बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अगवान ने कहा कि पंजाब के विकास और सामाजिक न्याय के लिए सत्ता में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। पार्टी का लक्ष्य सरकार बनने पर विभिन्न समुदायों को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना है। यह घोषणा पंजाब की राजनीति में सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधित्व को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है। 
विज्ञापन


इससे पहले अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह भी दो उपमुख्यमंत्रियों का यह सूत्र सामने रख चुके हैं। उन्होंने भी दलित समाज और हिंदू भाईचारे से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। अगवान के बयान ने इस घोषणा को फिर से चर्चा में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 की जनगणना के अनुसार, पंजाब में दलित समुदाय की आबादी करीब 32 फीसदी है। यह देश में अनुसूचित जाति की आबादी के लिहाज से सबसे अधिक हिस्सेदारी वाले राज्यों में से एक है। इसी जनगणना के धार्मिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में हिंदू आबादी करीब 38.5 फीसदी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed