{"_id":"2fc660e6c38f2075cfffb33bdc52d84a","slug":"the-kazakhstan-girl-arrested-in-jismfroshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजाकिस्तान की लड़की जिस्मफरोशी में धरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजाकिस्तान की लड़की जिस्मफरोशी में धरी
अमर उजाला,जालंध्ार
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। स्थानीय डिवीजन नंबर पांच के इलाके बस्ती दानिशमंदा में कजाकिस्तान की लड़की जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़ी गई।
उक्त लड़की ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन सूचना दी कि उसको एक जिस्मफरोशी के अड्डे पर जबरन रखा गया है और धंधा करवाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर एसीपी वेस्ट रविंदर पाल संधू और एसएचओ राजिंदर को लेकर पहुंचे। एसीपी ने लड़की को छुड़ाया तो मामला उलटा निकला।
एसीपी रविंदपाल ने बताया कि लड़की मूल रूप से कजाकिस्तान की रहने वाली है। वह खुद देह व्यापार के अड्डे पर आई थी। कपिल नाम के एक दोस्त की मार्फत वह यहां पहुंची थी।
संचालिका ने उसके साथ एक सप्ताह का कांट्रैक्ट किया था। उसको प्रति ग्राहक 1500 रुपये दिए जाने थे।
एसीपी ने अड्डे की संचालिका से जब पूछताछ की तो पता चला कि झगड़ा दो ग्राहकों के पैसों को लेकर था।
एसीपी ने तत्काल महिला पुलिस को कजाकिस्तान की लड़की और अड्डे की संचालिका को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। मामला बिगड़ने पर दोनों ने रजामंदी करने की बात कही।
अड्डे की संचालिका का पति बलवीर फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने अड्डे की संचालिका, कजाकिस्तान की लड़की, संचालिका के पति और कपिल पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों महिलाओं को काबू कर लिया है। जांच में सामने आया है कि कजाकिस्तान की लड़की पहले पंचकूला में जिस्मफरोशी के धंधे में काबू की गई थी और उसका केस अदालत में है।