फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   The country fielded medal, beaten for her dowry

जिसने देश को जिताए पदक, उसे दहेज के लिए पीटा

Sat, 20 Apr 2013 12:38 AM IST
खमाणो(फतेहगढ़ साहिब)/ब्यूरो
खमाणो(फतेहगढ़ साहिब)/ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
The country fielded medal, beaten for her dowry
वह 4 साल नेशनल चैंपियन रही है। दोहा कतर में हुए एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन


ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है, लेकिन उसे अब ससुराल में दहेज की मांग को लेकर पीटा जाता है।

बात हो रही है अंतर्राष्ट्रीय महिला तलवारबाज कर्मजीत कौर की।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणो कस्बे की रहने वालीं कर्मजीत कौर ने महिला पुलिस थाना फतेहगढ़ साहिब में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

उनके चाचा ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चार बार की फेंसिंग की राष्ट्रीय चैंपियन और 2006 की एशियन चैंपियन को आगामी 24 अप्रैल को चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में सीएम प्रकाश सिंह बादल महाराजा रणजीत सिंह खेल अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


कर्मजीत कौर ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में बतौर डीपीआई तैनात है। गत वर्ष 25 अप्रैल को उसकी शादी खन्ना निवासी गुरचरन सिंह से हुई थी।

शादी के करीब एक माह बाद ही उसके ससुर हरचंद सिंह, पति गुरचरन सिंह, जेठ हरजीत सिंह व देवर सुरजीत सिंह ने उस पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अपनी तनख्वाह के बदले एक बड़ा लोन लेकर उनको दे दे, लेकिन वे जितना पैसा मांग रहे थे, उतना लोन तनख्वाह के बदले नहीं मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ससुरालियों ने उसका एटीएम कार्ड छीन लिया और उसके पैसे बैंक से निकालने लगे। इसके बाद अचानक सास मुख्तयार कौर ने गाड़ी की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।


उसके चाचा ससुर गुरदास सिंह ने भी दहेज के लिए और मायके की जायदाद से हिस्सा लाने के लिए धमकाना शुरू कर दिया।

महिला खिलाड़ी ने बताया कि जब उत्पीड़न असहनीय हो गया तो उसने इसकी शिकायत एसएसपी को दी। उन्होंने इस केस को महिला थाने में जांच के लिए सौंप दिया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर पाल सिंह ने जांच को सही पाते हुए उक्त आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में से कर्मजीत के चाचा ससुर गुरदास सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि बाकी के आरोपी फरार हैं।

कर्मजीत कौर की उपलब्धियां
*2003, 2004, 2005 और 2007 में नेशनल चैंपियन
*2006 में 15वें ओपन एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप दोहा कतर में स्वर्ण पदक
*2004 में जूनियर एवं सीनियर कामन वेल्थ गेम में भारत का प्रतिनिधित्व
*2005 में जर्मनी में कामन वेल्थ गेम में देश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed