{"_id":"efbe260944262facf8c795dd1645b881","slug":"the-coach-hit-a-slap-on-the-child-s-ear","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच ने बच्चे के कान पर मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच ने बच्चे के कान पर मारा थप्पड़
अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 25 Sep 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबाल सीख रहे 14 साल के जसप्रीत का कहना है कि उसके स्कूल के कोच ने उनके कान पर जोर से थप्पड़ मार दिया, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया।
बच्चे के पिता गुरमुख सिंह ने उसकी मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनवाकर इसकी शिकायत स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस के पास दी गई है। इसमें एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा ने जांच के आदेश जारी किए हैं।
आदर्श नगर निवासी जसप्रीत के पिता गुरमुख सिंह का कहना है कि उनका बेटा बॉस्केटबाल का खिलाड़ी है और कपूरथला चौक के निकट एक स्कूल का छात्र है। स्कूल के कोच ने सोमवार शाम को बिना किसी कारण के जसप्रीत के कान पर थप्पड़ मार दिया, जिससे उसके कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा है।
गुरमुख सिंह का कहना है वह शिकायत लेकर दो नंबर डिवीजन में गए तो उलटा पुलिस का मुलाजिम उन पर राजीनामा करने के लिए दबाव डालने लगा। आखिरकार उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय एडीसीपी नरेश डोगरा को दी। एडीसीपी नरेश ने कहा कि पुलिस इसकी जांच करेगी और कार्रवाई की जाएगी।