{"_id":"6406e485637d7135b00b33d6","slug":"temperature-of-punjab-increased-rapidly-in-march-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बढ़ा पारा: मार्च की शुरुआत में तापमान 30 डिग्री के पार, सामान्य से कम रहेगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बढ़ा पारा: मार्च की शुरुआत में तापमान 30 डिग्री के पार, सामान्य से कम रहेगी बारिश
Tue, 07 Mar 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:45 PM IST
सार
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मार्च में इस बार सामान्य से कम बारिश होगी। ज्यादातर जिलों में सूखा ही रहेगा। ऐसे में लोगों को गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।अगले पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क ही रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ा पारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आमतौर पर मार्च के आखिरी हफ्ते में दिन का पारा 29 से 31 डिग्री दर्ज होता था, लेकिन इस बार मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि इससे साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मार्च में इस बार सामान्य से कम बारिश होगी। ज्यादातर जिलों में सूखा ही रहेगा। ऐसे में लोगों को गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।
सोमवार को पंजाब के चंडीगढ़ समेत फिरोजपुर व लुधियाना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहा। वहीं पंजाब के बाकी शहरों का तापमान भी 30 डिग्री या इसके आसपास ही रहा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मार्च में इस बार सामान्य से कम बारिश होगी। ज्यादातर जिलों में सूखा ही रहेगा। ऐसे में लोगों को गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में दिन के पारे में सोमवार को 0.8 डिग्री का उछाल देखने को मिला, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पंजाब में 30.8 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ चंडीगढ़ सबसे गर्म रहा। जबकि फिरोजपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, लुधियाना का 30.3 डिग्री, पटियाला का 30 डिग्री, पठानकोट का 29.2 डिग्री, फरीदकोट का 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क ही रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी।