{"_id":"62c180e009f37f2c657c5951","slug":"tata-jammu-express-train-will-now-run-via-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata-Jammu Tawi Express: अब वाया चंडीगढ़ चलेगी टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 27 महीने बाद शुरू हुई सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tata-Jammu Tawi Express: अब वाया चंडीगढ़ चलेगी टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 27 महीने बाद शुरू हुई सेवा
Sun, 03 Jul 2022 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 03 Jul 2022 05:13 PM IST
सार
पठानकोट से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग बाबा साहेब डाक्टर भीम राव आंबेडकर मिशन, पठानकोट लंबे समय से कर रहा था। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया चंडीगढ़ चलाकर पूरा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के चलते 27 माह से बंद पड़ी टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रैक पर दौड़ने लगी है। रविवार सुबह 11:40 बजे ट्रेन पठानकोट सिटी स्टेशन पर पहुंची। टाटा एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब सातों दिन मूरी के लिए ट्रेन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे पहले मूरी के लिए चार दिन संबलपुर एक्सप्रेस चलती थी। कोरोना के बाद शुरू हुई टाटा एक्सप्रेस के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। ट्रेन को अब वाया चंडीगढ़ चलाया गया है। पठानकोट से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग बाबा साहेब डाक्टर भीम राव आंबेडकर मिशन, पठानकोट लंबे समय से कर रहा था। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया चंडीगढ़ चलाकर पूरा किया है।
पठानकोट रेलवे अधिकारी ने बताया कि टाटा से जम्मूतवी जाने वाली 18101/18102 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की सेवा बहाल हो गई है। ट्रेन के रूट में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन अब वाया चंडीगढ़ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। टाटा से आते समय ट्रेन सुबह 2:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद 3:13 बजे जम्मूतवी के लिए रवाना होगी। वापसी पर यह रात्रि 1:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट रेलवे अधिकारी ने बताया कि टाटा से जम्मूतवी जाने वाली 18101/18102 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की सेवा बहाल हो गई है। ट्रेन के रूट में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन अब वाया चंडीगढ़ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। टाटा से आते समय ट्रेन सुबह 2:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद 3:13 बजे जम्मूतवी के लिए रवाना होगी। वापसी पर यह रात्रि 1:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह रहेगा टाटा-जम्मूतवी का रूट
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी मार्ग में चांडिल, मूरी, रामगढ़कैंट, बरकाकाना, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टन गंज, गरवा रोड,गढवा, नगर उतारी, विढम गंज, दुद्धीनगर, रेनुकुट, चोपन, सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर,विध्याचल, मनिया, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक, इटावा, शिकोहाबाद,टुण्डला, अलीगढ, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर कैंट, जालंधर सिटी, ब्यास, जंडियाला (18102 का एक तरफा ठहराव) अमृतसर, बटाला, धारवाल, गुरदासपुर, दीना नगर, पठानकोट, हीरानगर और विजयपुर जम्मू स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन