{"_id":"18f47debbbaf81baf68a83a8457b5aff","slug":"sunil-jakhar-punjab-abohar-canter-union-truck-union-illegal-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नू किसानों से अवैध वसूली बंद हो: जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नू किसानों से अवैध वसूली बंद हो: जाखड़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Dec 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
अबोहर में ट्रक और कैंटर यूनियनों द्वारा किन्नू उत्पादकों से नाजायज वसूली को बंद करवाने के लिए नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पत्र लिखकर इसे बंद करने की मांग की है।
जाखड़ ने अपने पत्र में लिखा है कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से फसल विविधता को उत्साहित करने के उपाय कर रही है।
अबोहर क्षेत्र के किसान पहले ही बड़े स्तर पर बागबानी को अपना चुके हैं। इस समय किन्नू की फसल तैयार है।
किसान जब अपना किन्नू अन्य शहरों और राज्यों में बेचने के लिए अपनी अथवा किराए पर लिए ट्रक या कैंटर से ले जाते हैं।
ट्रक और कैंटर यूनियन के लोग जबरदस्ती उनके साधनों को रोककर उनसे दुर्व्यवहार करते हैं।
किसानों से जबरदस्ती यूनियन के नाम पर वसूली की जाती है, जिससे किसानों को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है।
जाखड़ ने किसानों के हितों एवं कानून के राज के नियम के अनुसार यह नाजायज वसूली बंद करवाकर ऐसी यूनियनों पर नकेल डालने की मांग करते हुए कहा कि किसान प्रधान प्रदेश का किसान तभी तरक्की कर सकेगा जब वह बेखौफ हो अपना माल दूसरी मंडियों और राज्यों में बेच सकेगा।