{"_id":"63d122baf9b52851657fc940","slug":"sultanpur-lodhi-three-person-drank-pesticide-mistaking-it-for-alcohol-two-died-one-serious-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुल्तानपुर लोधी में शराब समझकर पी लिया कीटनाशक, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुल्तानपुर लोधी में शराब समझकर पी लिया कीटनाशक, दो की मौत, एक गंभीर
Wed, 25 Jan 2023 06:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:08 PM IST
सार
मृतकों की पहचान गांव लखवरियां निवासी अर्जन सिंह (60) पुत्र निशान सिंह और दूसरा बिहार निवासी सुरो मंडल (45)पुत्र जोगी मंडल प्रवासी मजदूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी के मंड एरिया बाऊपुर के गांव लखवरियाह में तीन खेत मजदूरों ने शराब समझकर कीटनाशक पी ली। इससे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीसरे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान निशान सिंह (60) निवासी गांव लखवरियाह, सुरो मंडल (47) मूल निवासी पूर्णिया बिहार हाल निवासी गांव लखवरियाह के तौर पर हुई है। वहीं, निजी अस्पताल में उपचाराधीन मजदूर की पहचान फुलकित मंडल (40) मूल निवासी पूर्णिया बिहार हाल निवासी गांव लखवरियाह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
थाना कबीरपुर के एसएचओ लखविंदर सिंह के अनुसार मंगलवार को तीनों खेत मजदूर गांव बाऊपुर स्थित मंगाराम निवासी गांव लखवरियाह के खेत में गाजर की खोदाई-ढुलाई के लिए गए थे। जहां पर रात हो गई और वहीं बनी मोटर पर रुक गए। जहां पर एक शराब की बोतल पड़ी थी, जिसे तीनों ने शराब समझकर पी लिया जबकि उसमें स्प्रे के बाद बचा कीटनाशक रखा था। इसके बाद सुरो मंडल व निशान सिंह की हालत एकदम बिगड़ गई, उनकी बिगड़ती हालत देख फुलकित ने गिलास होठों पर ही लगाया था कि वह रुक गया।
विज्ञापन
सुरो मंडल व निशान सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है। उधर, एसएमओ सुल्तानपुर लोधी डॉ. रविंदरपाल शुभ ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन