फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sukbir badal announce many offers for punjab

'छोटे' बादल ने पंजाब के लिए की तोहफों की बरसात

Sat, 17 Aug 2013 01:44 AM IST
मोहाली/अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
sukbir badal announce many offers for punjab

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सरकारी कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंजाब के विकास के लिए कई तोहफों की घोषणा की। इसके तहत राज्य के 147 शहरों का पूरी तरह कायाकल्प किया जाएगा।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन चरणों में लागू होने वाली योजनाओं को स्वीकृति दे दी गई है। इसके तहत इन शहरों में सौ फीसदी साफ पानी की सप्लाई, सीवरेज और एलईडी लाइटिंग की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


बिजली वितरण प्रणाली में सुधार होगा, अपराध रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अंदरूनी सड़कों का कायाकल्प होगा।

इसके लिए चालीस हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, तीन सालों में इन शहरों की तस्वीर बदल जाएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 13,047 गांवों के विकास के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई गईं हैं। इसे लागू करे के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की सेवाएं ली जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में गलियां कंक्रीट की बनाई जाएंगी, सीवरेज की व्यवस्था करके ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे और छप्पड़ों की सफाई करवाई जाएगी। सड़कों को फोर और सिक्स लेन करने का प्रोजेक्ट तीन सालों में पूरा कर लिया जाएगा।

तीन महीनों में आटा-दाल स्कीम के लाभपात्रों को दोगुना कर दिए जाएंगे। अगले महीने डेढ़ लाख छात्राओं को साइकिलें दीं जाएंगी। अगले दो महीनों में गांवों में दस करोड़ की स्पोर्ट्स किटें दी जाएंगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारी कीमत चुका कर राज्य में शांति बहाल की गई है, किसी को इसे भंग नहीं होने दिया जाएगा। भारी बारिश में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए डिप्टी सीएम ने उन्हें एक लाख रुपये देने का ऐलान किया। 11 अंगहीनों को ट्राई साइकिल, 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटी गईं।   
 
डेढ़ साल में कंपलिट बनेगा मोहाली एयरपोर्ट
मोहाली। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि मोहाली एयरपोर्ट डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका काम तेजी से चल रहा है। डेढ़ साल में इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देश को समर्पित कर दिया जाएगा।


इसके अलाव बठिंडा एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है। साहनेवाल एयरपोर्ट अगले साल तक पंजाब के लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। जालंधर में एयरपोर्ट बनाने के लिए केस तैयार करके केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed