{"_id":"60a8ef03936f26334f29351c","slug":"sports-stadium-converted-into-corona-isolation-center-in-48-hours-at-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: 48 घंटे में खेल स्टेडियम को कोरोना आइसोलेशन सेंटर में बदला, 55 मरीजों का होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट: 48 घंटे में खेल स्टेडियम को कोरोना आइसोलेशन सेंटर में बदला, 55 मरीजों का होगा इलाज
Sat, 22 May 2021 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 May 2021 05:18 PM IST
सार
सेंटर को मरीजों के लिए तैयार कर रहे लोगों के अनुसार यह क्रेडिट लेने का समय नहीं। देश के नागरिकों की इस विपदा की घड़ी में मदद करने का समय है।
विज्ञापन
पठानकोट में कोविड सेंटर का जायजा लेते सेना के अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के इस दौर में पंजाब के पठानकोट में 48 घंटे में खेल स्टेडियम को कोरोना आइसोलेशन सेंटर में बदल दिया गया। ये कारनामा पठानकोट कोविड रिस्पांस टीम ने कर दिखाया है। इस टीम में शहर के लगभग हर वर्ग के लोग शामिल हैं। कोविड रिस्पांस टीम ने लमीनी स्थित मल्टीपर्पज स्पोर्टस स्टेडियम को कोरोना आइसोलेशन सेंटर में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
48 घंटे में स्टेडियम के कच्चे फर्श पर टाइलें लगवाई गईं। अब सफाई, लाइटें, पानी समेत हर जरूरत की चीज वहां मौजूद है। इसमें टीम को भारतीय सेना का सहयोग मिला। सेना की ओर से आइसोलेशन सेंटर में 55 बेड दिए गए हैं। पुरुषों के लिए 30 बेड का वार्ड तैयार है। जबकि महिलाओं के लिए बने 2 वार्डों में 25 बेड की सुविधा होगी। सेंटर में लेवल-1 के 55 मरीज इलाज करवा पाएंगे, किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सोमवार को इस सेंटर का शुभारंभ होगा। कोविड रिस्पांस टीम ही इस सेंटर में मरीजों की देखरेख करेगी।
विज्ञापन
इस कोरोना आइसोलेशन सेंटर में मरीजों का इलाज निशुल्क होगा। कोविड रिस्पांस टीम में पठानकोट के संभ्रांत लोगों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हैं। सेंटर में साफ-सफाई, पानी, अटेंडेंट, खाने-पीने, दवाओं समेत हर तरह की सुविधा कोविड रिस्पांस टीम देगी। पठानकोट प्रशासन की ओर से यहां मेडिकल स्टाफ दिया जाना है। वहीं इस सेंटर को तैयार करने का श्रेय लेने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
डीसी संयम अग्रवाल ने बताया कि इस केंद्र की स्थापना से उन कोविड मरीजों को मदद मिलेगी जो वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं या बच्चों की उपस्थिति के कारण घरों में आइसोलेट नहीं हो पा रहे। इस केंद्र में सेना द्वारा बेड दिए गए हैं। जिसकी देखभाल सिविल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ द्वारा की जाएगी।