फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Special counter for Punjabis and NRI passengers at IGI Airport Delhi

दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए स्पेशल काउंटर: NRI यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं, 24*7 संचालित होगा सर्विस

Wed, 07 Aug 2024 05:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

पंजाब के हवाई यात्रियों व एनआरआई के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खास सुविधा केंद्र स्थापित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Special counter for Punjabis and NRI passengers at IGI Airport Delhi
दिल्ली हवाई अड्डा - फोटो : i-stock

विस्तार

पंजाब सरकार की तरफ से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर एक सुविधा केंद्र शुरू किया जा रहा है। यह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार और जीएमआर नई दिल्ली के बीच 12 जून, 2024 को दो साल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के मुताबिक ये सुविधा केंद्र खोला जा रहा है। सर्विस सेंटर 24*7 संचालित होगा।  
विज्ञापन


इस सुविधा केंद्र का उद्देश्य पंजाब के एनआरआई और अन्य यात्रियों को अंतरष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर संभव मदद मुहैया करवाना है। इस केंद्र के पास दो इनोवा गाड़ियां उपलब्ध रहेंगी। ये गाड़ियां यात्रियों की स्थानीय आवाजाही में पंजाब भवन और अन्य नजदीकी स्थानों पर मदद के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुविधा केंद्र पर पंजाब के यात्री/रिश्तेदार की लाइट्स, कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान की सुविधाओं और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए मदद ले सकते हैं। आपात स्थिति में उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों और उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया किए जाएंगे 

वहीं, यात्रियों के लिए हेल्प सेंटर नंबर (011-61232182) जारी किया गया है, जिसका उपयोग यात्री किसी भी समय सहायता प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed