{"_id":"f706b5c2c3324efb2a28932c7b55d564","slug":"son-tied-his-father-in-chain-for-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को जंजीरों में जकड़ा, 6 दिनों तक रखा भूखा-प्यासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को जंजीरों में जकड़ा, 6 दिनों तक रखा भूखा-प्यासा
अनिल कुमार/फिरोजपुर
Updated Fri, 26 Jul 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति अपने नाम कराने के लिए एक युवक ने छह दिनों तक अपने बुजुर्ग पिता को जंजीरों से बांधकर एक कमरे में बंदकर बाहर से ताला लगा दिया। भूख-प्यास से बुजुर्ग की हालत दयनीय हो गई।
विज्ञापन
पता लगने पर दामाद ने पुलिस को सूचना देकर ससुर को मुक्त करवाया। यह घटना फिरोजपुर के पास की बस्ती सुनवां की है। थाना सिटी के एसएचओ जसवंत सिंह का कहना है कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़ित गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को उसे पता चला कि उसकी बेटी पास ही अपने ससुराल आई हुई है। वह बेटी से मिलने चला गया। वहां उसने थोड़ी शराब पी ली। उसका बेटा निशान सिंह उसे घर ले आया और जंजीरों से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर कमरे में बाहर से ताला भी लगा दिया।
विज्ञापन
दामाद निर्मल सिंह बुधवार को अपने ससुर गुरदेव सिंह से मिलने पहुंचा तो उसने देखा कि वह कमरे में बंद है। उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उस दिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
अगले दिन गुरुवार को मीडिया में ये घटना सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरदेव सिंह को मुक्त करवाया।
निर्मल सिंह ने बताया कि उसका साला निशान सिंह संपत्ति के कारण अक्सर ससुर को जंजीरों से बांधकर कमरे में बंद कर देता है। वह चाहता है कि सारी जायदाद उसके नाम कर दी जाए। इसी डर से उसका ससुर अपना अधिकतर समय गुरुद्वारे में बिताता था। जब कभी वह गुरुद्वारे से घर आता है तो उसका साला ऐसी हरकत करता है।