फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   son tied his father in chain for property dispute

पिता को जंजीरों में जकड़ा, 6 दिनों तक रखा भूखा-प्यासा

Fri, 26 Jul 2013 03:23 PM IST
अनिल कुमार/फिरोजपुर
अनिल कुमार/फिरोजपुर Updated Fri, 26 Jul 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
son tied his father in chain for property dispute

संपत्ति अपने नाम कराने के लिए एक युवक ने छह दिनों तक अपने बुजुर्ग पिता को जंजीरों से बांधकर एक कमरे में बंदकर बाहर से ताला लगा दिया। भूख-प्यास से बुजुर्ग की हालत दयनीय हो गई।

विज्ञापन


पता लगने पर दामाद ने पुलिस को सूचना देकर ससुर को मुक्त करवाया। यह घटना फिरोजपुर के पास की बस्ती सुनवां की है। थाना सिटी के एसएचओ जसवंत सिंह का कहना है कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को उसे पता चला कि उसकी बेटी पास ही अपने ससुराल आई हुई है। वह बेटी से मिलने चला गया। वहां उसने थोड़ी शराब पी ली। उसका बेटा निशान सिंह उसे घर ले आया और जंजीरों से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर कमरे में बाहर से ताला भी लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद निर्मल सिंह बुधवार को अपने ससुर गुरदेव सिंह से मिलने पहुंचा तो उसने देखा कि वह कमरे में बंद है। उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उस दिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


अगले दिन गुरुवार को मीडिया में ये घटना सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरदेव सिंह को मुक्त करवाया।

निर्मल सिंह ने बताया कि उसका साला निशान सिंह संपत्ति के कारण अक्सर ससुर को जंजीरों से बांधकर कमरे में बंद कर देता है। वह चाहता है कि सारी जायदाद उसके नाम कर दी जाए। इसी डर से उसका ससुर अपना अधिकतर समय गुरुद्वारे में बिताता था। जब कभी वह गुरुद्वारे से घर आता है तो उसका साला ऐसी हरकत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed