{"_id":"e776536c15f4b20c3f48e3bd3d9b20a4","slug":"son-killed-mother-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा करने से रोका तो मां की हत्या कर दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा करने से रोका तो मां की हत्या कर दी
अमर उजाला अबोहर कपूरथला
Updated Fri, 25 Oct 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुल्लरबेट गांव में बेटे को नशा न करने से रोकने की कीमत एक मां को जान देकर चुकानी पड़ी। बताया गया है कि आधी रात को नशे की हालत में आए बेटे ने मां को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। गांववासियों ने बताया कि सुखदेव सिंह गुरदेव कौर का इकलौता बेटा था। सुखदेव का पिता मंगल सिंह उसे बचपन में ही छोड़ कर घर से कहीं चला गया था और वापस नहीं आया। वह अकसर नशे के लिए अपनी मां से झगड़ता था।
जानकारी के अनुसार नशे में धुत्त होकर बेटा आधी रात को घर आया। मां ने उसे नशा कर घर आने के लिए डांटा। बेटे को मां का डांटना इस तरह नागवार गुजरा कि उसने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मां को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई, बाद में आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर कहा कि उसने मामूली तकरार के चलते अपनी मां का कत्ल कर दिया है।
आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना ढिलवां के अतिरिक्त थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें वीरवार देर रात 11 बजे फोन आया।
फोन पर एक युवक ने बताया कि उसने मामूली तकरार के चलते उसने अपनी मां को पीट-पीटकर मार दिया है। सूचना पाकर वह आरोपी के घर पहुंचे, जहां मां की डेड बॉडी जमीन पर पड़ी हुई थी। आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ पप्पू(35) पास ही खड़ा था।
आरोपी की पत्नी काजल ने बताया कि उसने अपने पति से सास को छुड़वाने का प्रयास किया। वह शोर मचाने लगी तो उसके पति ने अंदर से गेट और घर के कमरे बंद कर लिए।