फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Smugglers Locations via Smart Meter SIMs Chinese Technology Pakistan Punjab Police Information from BSF

स्मार्ट मीटर सिम से लोकेशन भेज रहे तस्कर: चीन की तकनीक पहुंची पाकिस्तान, पंजाब पुलिस ने BSF से मांगी जानकारी

Sat, 25 Apr 2026 08:21 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 25 Apr 2026 08:21 AM IST
सार

पंजाब में सीमा पार तस्करी के लिए बिजली के स्मार्ट मीटरों में लगे सिम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन सिम की मदद से पाकिस्तान तक सटीक लोकेशन भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
Smugglers Locations via Smart Meter SIMs Chinese Technology Pakistan Punjab Police Information from BSF
पंजाब में लगे स्मार्ट मीटर - फोटो : संवाद

विस्तार

स्मार्ट मीटर के सिम से पाकिस्तान लोकेशन भेजने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने इस संबंध में बीएसएफ से जानकारी मांगी है। बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने जल्द इनपुट साझा करने का दावा किया है।
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाकों में स्मार्ट बिजली मीटरों के चिपनुमा सिम कार्ड के जरिए लोकेशन भेजने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बीएसएफ की खुफिया एजेंसियां इस नए मॉड्यूल के नेटवर्क को खंगाल रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्थानीय तस्कर इन सिम कार्ड का इस्तेमाल पाकिस्तान में बैठे नशा और हथियार तस्करों तक अपने ठिकानों की सटीक जानकारी पहुंचाने में कर रहे हैं। इसके बाद ड्रोन के जरिए खेप गिराई जा रही है।
विज्ञापन


चीन से पहुंचा फार्मूला

एजेंसियों के अनुसार इस तकनीक का फार्मूला चीन से पाकिस्तानी तस्करों तक पहुंचा है जिसे भारतीय तस्कर अपना रहे हैं। इस तरीके से भेजी गई लोकेशन को ट्रेस करना भी मुश्किल बताया जा रहा है जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

उधर बिजली विभाग के पास स्मार्ट मीटरों से सिम चोरी होने के चार और मामले सामने आए हैं। विभाग यह जानने में जुटा है कि सिम कौन निकाल रहा है और उनका इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है। बिजली बोर्ड के एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि सीमावर्ती गांवों से चिप चोरी की शिकायतें मिली हैं और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मीटर मोगा से सप्लाई होते हैं जबकि कंपनी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

बिजली विभाग को दें लिखित शिकायत

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के डीएसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है लेकिन एक्सपर्ट टीम जांच करेगी। उन्होंने बिजली विभाग को लिखित शिकायत देने की सलाह दी है।

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार नेटवर्क की गहन जांच चल रही है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन पहले ही स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट में निगरानी की कमी को लेकर चिंता जता चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed