फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Smart meters will be installed in Punjab 

पंजाब के घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, अब समय पर नहीं भरा बिल... तो हो जाएगी बत्ती गुल 

Fri, 08 Jan 2021 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Smart meters will be installed in Punjab 
स्मार्ट मीटर। - फोटो : amar ujala

पंजाब में बिजली उपभोक्ता अब समय पर बिल नहीं भरेंगे तो उनके घर की बत्ती गुल हो जाएगी। यह व्यवस्था पंजाब में लगने वाले स्मार्ट मीटरों में होगी। पावरकॉम पटियाला से इन स्मार्ट मीटरों को लगाए जाने की शुरुआत करेगा। पहले चरण में 4.5 लाख उपभोक्ताओं के घरों में ये स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


पावरकॉम अब बिजली को स्मार्ट तरीके से घर-घर पहुंचाने में जुट गया है। इसके तहत घरों में बिजली का स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होगा। पावरकॉम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मीटर लगाने के काम से पहले पावरकॉम की ओर से पटियाला स्थित एमई लैब में स्मार्ट मीटरों की टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में सिंगल और तीन फेस के 4.5 लाख स्मार्ट मीटरों का ऑर्डर पावरकॉम ने दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब की 12 जेलों में पेट्रोल पंपों की होगी स्थापना, तेलंगाना की तर्ज पर बना जेल बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन स्मार्ट मीटरों के लगाए जाने के पीछे पावरकॉम का उद्देश्य बिजली वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और निपुणता लाना है। स्मार्ट मीटर में मोबाइल की तरह पोस्टपेड, प्रीपेड दोनों सुविधाएं रहेंगी। उपभोक्ता 50 रुपये से लेकर खपत तक अमाउंट का रिचार्ज करवा सकेंगे। खास बात यह भी होगी कि उपभोक्ता को जरूरत न होने पर मीटर बंद भी कर सकेंगे। 

पावरकॉम को भी इन स्मार्ट मीटरों के लगने से बिजली चोरी, लोड सिस्टम, बिल मिलना, भरना आदि झंझट से मुक्ति मिल सकेगी। पावरकॉम के प्रवक्ता ने बताया कि नया मीटर लगने के बाद अगर तय अवधि तक बिजली का बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी। जब उपभोक्ता बिल जमा करेगा तो आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।

स्मार्ट मीटरों में कई और खासियतें
पंजाब के घरों में लगने वाले बिजली के स्मार्ट मीटरों में कई और खासियतें होंगी। घर में अगर तय लोड से अधिक बिजली प्रयोग की जाएगी तो आपूर्ति बंद हो जाएगी। लोड नियंत्रण के बाद ही आपूर्ति सुचारु होगी। इसके साथ ही किस ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली भेजी गई, कहां कितनी खपत हुई, इसका भी मीटरों में लेखा-जोखा होगा। घरों में मीटर की रीडिंग लेने कोई कर्मचारी नहीं आएगा, बिजली दफ्तर से ही रीडिंग देख ली जाएगी।


30 फीसदी बचेगी बिजली चोरी
पावरकॉम दावा करता रहा है कि अभी पंजाब में 30 फीसदी बिजली चोरी होती है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली चोरी पर अंकुश लग सकेगा। अभी मीटर पर रीडर भी बिजली बिल में सेटिंग कर लेते थे और बिल ज्यादा या कम कर देते थे अब वह भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। साथ ही विभाग भी मनमाना बिल नहीं भेजा पाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

घरों में लगने वाले स्मार्ट मीटरों की कीमत अभी लगभग सात हजार रुपये तय की गई है। पांच साल तक पावरकॉम की ओर से मीटरों में आने वाली खराबी को सही किया जाएगा। मीटर में खराबी की जानकारी कंट्रोल रूप में पहुंचेगी, जहां से उसे ठीक करने के लिए मुख्यालय से टीम भेजी जाएगी। -जनिंदर दानिया, मुख्य अभियंता, पावरकॉम, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed