{"_id":"6375c5dd5882da13871bac9f","slug":"six-people-including-two-uniformed-barged-into-house-of-farmer-with-weapons-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: एके-47 लेकर किसान के घर घुसे दो वर्दीधारी, परिवार ने उठाए हथियार तो भागे, CCTV में कैद हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: एके-47 लेकर किसान के घर घुसे दो वर्दीधारी, परिवार ने उठाए हथियार तो भागे, CCTV में कैद हुए आरोपी
Thu, 17 Nov 2022 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:55 AM IST
सार
गांव भुच्चो कलां के किसान बिंदर सिंह 11 नवंबर को परिवार समेत घर पर थे। रात को करीब दस बजकर दस मिनट पर सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार उनके निर्माणाधीन घर के बाहर आकर रुकी। कार से दो वर्दीधारी समेत छह लोग उतरे और घर में घुस गए।
विज्ञापन
किसान के घर में घुसते और बाहर निकलते आरोपी।
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव भुच्चो कलां में एक किसान के घर में रात के समय दो वर्दीधारी हथियार समेत छह लोग घुस गए। जब किसान परिवार ने सुरक्षा के लिए हथियार उठाए तो वे स्विफ्ट कार में फरार गए। छह दिन बाद भी थाना कैंट पुलिस ने बिंदर सिंह पुत्र संत सिंह के बयान पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। एसएसपी जे इलेनचेलियन ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि गांव भुच्चो कलां के किसान बिंदर सिंह 11 नवंबर को परिवार समेत घर पर थे। रात को करीब दस बजकर दस मिनट पर सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार उनके निर्माणाधीन घर के बाहर आकर रुकी। कार से दो वर्दीधारी समेत छह लोग उतरे और घर में घुस गए। उनमें से एक के पास एके-47 और एक के पास रिवाल्वर थी। घर में दाखिल होने से पहले सभी ने घर की दीवार के ऊपर से अंदर देखा। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह हथियारबंद लोगों को देख घर वालों ने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार उठा लिए। इसके बाद सभी लोग बाहर की तरफ भागे और कार में सवार होकर फरार हो गए। इन लोगों के आने और घर से बाहर जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति की कमर में रिवाल्वर लटका हुआ है जबकि दूसरे वर्दी वाले के पास एके-47 है। सिविल ड्रेस में एक व्यक्ति के पास भी हथियार दिख रहा है।
घटना के बाद बिंदर सिंह ने पुलिस को सूचित किया। थाना कैंट पुलिस के एसएचओ पारस चहल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ये वर्दीधारी लोग बठिंडा के नहीं थे, हो सकता है कि किसी दूसरे जिले के हों। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना था कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।