फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Six miscreants opened fire on villagers in Bhabiyana village of Phagwara

फगवाड़ा में अंधाधुंध फायरिंग: गांववासी कर रहे थे बैठक, तभी दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने दागीं दनादन गोलियां

Wed, 09 Oct 2024 10:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (कपूरथला) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 09 Oct 2024 10:19 PM IST
सार

कपूरथला के फगवाड़ा में रात को गोलाबारी हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने गांव के लोगों पर एक साथ कई गोलियां चला दी। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Six miscreants opened fire on villagers in Bhabiyana village of Phagwara
घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में बुधवार रात उस समय दहशत फैल गई जब एक धार्मिक स्थल पर मौजूद लोगों पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फगवाड़ा के गांव भबियाणा में रात करीब 8.15 बजे नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस घटना में गांव के चार लोगों को घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी सिविल अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली गई। 
विज्ञापन




गांव के लोगों ने बताया कि रात के समय गांववासी गांव की एक धार्मिक जगह पर इकट्ठे बैठे थे। तभी दो मोटरसाइकिलों पर छह युवक सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने कपड़े से अपने मुंह ढके हुए थे। बदमाशों ने वहां आते ही अचानक अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां चलने से वहां भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में बूटा राम, सुरेंद्र पाल, बिट्टू और जशनप्रीत सिंह घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि चार घायलों में से दो बिट्टू व जशनप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने कहा कि तुरंत केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व आप नेता हरजी मान सिविल अस्पताल में पहुंचे और अस्पताल में मौजूद घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed