{"_id":"f0e463a513d8b4ec071ddc1a11c4ee9e","slug":"six-arrested-on-charges-of-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा सास-बहू चला रहीं थीं सेक्स रैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा सास-बहू चला रहीं थीं सेक्स रैकेट
अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Sat, 19 Oct 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद पुलिस ने सूचना पर शहर के एक घर में शुक्रवार को छापा मारकर छह लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें एक बुजुर्ग महिला और उसकी विधवा बहू भी शामिल है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी बलवंत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि दशहरा ग्राउंड के नजदीक एक मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
पुलिस ने बताई गई जगह पर छापा मारा तो दो लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले।
इस पर पुलिस ने चारों युवक युवतियों और सैक्स रैकेट चलाने वाली दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के धंधे में शामिल दोनों विधवा महिलाएं लुधियाना की रहने वाली हैं।
वे फिलहाल सरहिंद में एक किराए के मकान में रह रहीं है और पिछले एक वर्ष से इस धंधे में लिप्त हैं।